📅 Friday, 11 September 2026 | 01:17 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,902.59 ▼ -675.01 (-0.89%) निफ्टी 50: 23,477.80 ▼ -157.30 (-0.67%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,340 🥈 चांदी (1kg): ₹215,100 ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
भोपाल

महाराजा मार्तण्ड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी के निर्माणाधीन बाड़ों का कार्य शीघ्र पूर्ण करें : उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

📅 03 March 2025, 12:33 AM ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महाराजा मार्तण्ड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी के निर्माणाधीन बाड़ों का कार्य शीघ्र पूर्ण करें : उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल
महाराजा मार्तण्ड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी के निर्माणाधीन बाड़ों का कार्य शीघ्र पूर्ण करें : उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

भोपाल. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि महाराजा मार्तण्ड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी के निर्माणाधीन बाड़ों का कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं ताकि वहाँ विभिन्न प्रजातियों के जीवों को रखा जा सके। उन्होंने सरीसृप प्रजाति के लिए बनाए जा रहे रेप्टाइल हाउस के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा पूर्ण गुणवत्ता के साथ कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने व्हाइट टाइगर सफारी मुकुंदपुर का भ्रमण कर ग्वालियर से लाए गए व्हाइट टाइगर शावक को उत्साहपूर्वक देखा। उप मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड एवियरी बाड़े का भ्रमण कर रंग-बिरंगे परिंदों को भी देखा। इस अवसर पर वन मण्डलाधिकारी सतना ने व्हाइट टाइगर सफारी में निर्माणाधीन कार्यों तथा प्रस्तावित कार्यों के बारे में उप मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया।

भ्रमण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रीवा श्रीमती नीता कोल, नगर पालिक निगम रीवा के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, सीसीएफ राजेश राय, डीएफओ सतना मयंक चांदीवाल, विवेक दुबे, राजेश पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी उपस्थित रहे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें