मध्य प्रदेश सरकार ने छठा वेतनमान पा रहे, 40,000 कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने छठा वेतनमान पा रहे, लगभग 40,000 कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी की है, जो अब 252% से बढ़कर 257% हो गया है, यह वृद्धि 1 जुलाई 2025 से प्रभावी है और अप्रैल 2026 की सैलरी में इसका फायदा मिलेगा, एरियर का भुगतान 6 किस्तों में किया जाएगा, जबकि रिटायर्ड कर्मचारियों को एकमुश्त लाभ मिलेगा,
वेतन में कितना होगा बदलाव?
यह भुगतान एकमुश्त न होकर 6 समान किस्तों में होगा. एरियर की किस्तें मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 में वेतन के साथ खाते में जमा की जाएंगी.
इस वृद्धि के बाद, अब इन कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 252% से बढ़कर 257% हो गया है. इस आदेश का सीधा लाभ कर्मचारियों को उनके अप्रैल माह के वेतन से मिलना शुरू होगा, जिसका भुगतान मई 2026 में किया जाएगा. इससे कर्मचारियों की 'टेक होम' सैलरी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जो बढ़ती महंगाई के बीच उनके लिए बड़ी राहत का काम करेगी.
आदेश की जानकारी मिलते ही निगम परिसर में स्थायी कर्मियों ने जमकर खुशी का इजहार किया. निगम कर्मचारी ने एक दुसरे को बधाई देते हुए खूब खुशी का इजहार किया. सर्वश्री मस्टर कर्मचारी संगठन संवाद प्रमुख संयोजक संवाद प्रमुख संयोजक प्रवीण तिवारी, सफाई कर्मचारी कल्याण संघ अध्यक्ष देव कुमार वीरगडे, भारतीय मजदूर संघ संगठन महामंत्री राजेश सोनकर, अजय सोनकर, माझी मछुआ संघ अध्यक्ष दीपक गौड़ एवं महामंत्री अनिल पंचवाल, रजनीश शर्मा, अनिल यादव, मुन्ना कौशल, राम अवतार सिंह पवार, केदार यादव, दिनेश यादव, सहित ने एकजुट रहने का संदेश दिया.
सभी कर्मचारीयों ने संगठन के जांबाज पदाधिकारियों को विशेष रूप से बधाई देते हुए नजर आए वहीं पदाधिकारीयों ने साथी कर्मचारियों से कहा कि संगठन की शक्ति आप लोग है, आप सबका साथ समय-समय पर हमेशा मिलता रहेगा, तो शेष मांगो को भी शीघ्र पुरा किया जाएगा.
प्रमुख विवरण :
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
संविदा कर्मचारियों को मिली उम्रभर की खुशियां, सरकार ने कर दिया नियमित करने का ऐलान, रक्षाबंधन पर मिली बड़ी सौगात
रीवा से भोपाल तक बवाल...! अभय मिश्रा 'बीजेपी का प्रोपेगैंडा पूरी तरह हुआ ध्वस्त', अफसरों की नाकामी ने डुबाया रीवा