📅 Monday, 26 October 2026 | 01:23 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,150.55 ▲ +26.72 (+0.04%) • निफ्टी 50: 22,644.70 ▲ +44.70 (+0.20%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,900 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
भोपाल

MP शिव सरकार की बड़ी घोषणा...अनाथ बच्चों की होगी उचित देखभाल

📅 14 June 2021, 05:49 PM • ✍️ Ayush Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
MP शिव सरकार की बड़ी घोषणा...अनाथ बच्चों की होगी उचित देखभाल
MP शिव सरकार की बड़ी घोषणा...अनाथ बच्चों की होगी उचित देखभाल

भोपाल. मुख्श्मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने कोरोना महामारी के अलावा अन्य कारणों से भी अनाथ हुए बच्चों की उचित देखभाल करने का जिम्मा उठाया. कोविड 19 संक्रमित बीमारी के चलते अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के गरिमापूर्ण जीवन निर्वाह करने के मद्देनजर मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना शुरू करने के 14 दिन बाद MP CM मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार समाज के साथ मिलकर राज्य में अन्य कारणों से भी अनाथ हुए बच्चों की शिक्षा, आश्रय, आहार और जीवनयापन की संपूर्ण व्यवस्था करेगी. सीएम ने ट्वीट कर कहा कि कोविड 19 के अलावा अन्य कारणों से भी अनाथ हुए बच्चों को हम भटकने के लिए नहीं छोड़ सकते हैं. समाज के साथ मिलकर सरकार ऐसे बच्चों की शिक्षा, आश्रय, आहार और जीवनयापन की संपूर्ण व्यवस्था करेगी. इसके लिए हम एक योजना बना रहे हैं. बता दें कि कोरोना वायरस के कारण जिन बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है, उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराने और उनके गरिमापूर्ण जीवन निर्वाह के लिए सरकार ने 30 मई 2021 को ‘मुख्यमंत्री कोविड 19 बाल सेवा योजना की शुरुआत की है. जिसकी सर्वत्र चर्चा बनी हुई हैं. उसी से आन्नदित होकर एक बार फिर अनाथ बच्चों के लिए हमदर्द बनकर सेवा कर रहे हैं. इस योजना में बच्चों को प्रतिमाह 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता, निःशुल्क राशन और शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी.

● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क.Auysh Paliwal...✍️ 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें