📅 Thursday, 29 October 2026 | 06:31 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,246.03 ▼ -360.77 (-0.49%) • निफ्टी 50: 22,698.85 ▼ -54.35 (-0.24%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,030 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,200 • 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
ऑटो - टेक

हुंडई वापस बुलाने जा रही 42,000 से अधिक वाहन

📅 26 November 2024, 12:46 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हुंडई वापस बुलाने जा रही 42,000 से अधिक वाहन
हुंडई वापस बुलाने जा रही 42,000 से अधिक वाहन

नई दिल्ली. हुंडई मोटर उत्तरी अमेरिका में 2025 मॉडल के सेंटा क्रूज और टुजकॉन के 42,000 वाहनों को वापस बुलाने की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि वाहनों के वायरिंग में समस्या के चलते कंपनी ने रिकॉल का फैसला लिया है।

अमेरिकी नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, यह समस्या इन वाहनों को पार्क मोड से बाहर शिफ्ट होने की अनुमति देती है, जिससे सड़क पर अप्रत्याशित रूप से वाहन चल सकते हैं और दुर्घटना हो सकती है। रिकॉल के तहत 35,500 टुजकॉन और 6,900 सेंटा क्रूज वाहन वापस मंगाए गए हैं।

कंपनी का कहना है कि अब तक किसी दुर्घटना, मौत या आग की सूचना नहीं मिली है। वाहन मालिकों को वाहन चलाते समय पार्किंग में ब्रेक लगाने की सलाह दी गई है। हुंडई डीलर्स समस्या को मुफ्त में ठीक करेंगे, जिसमें कंसोल वायरिंग को सुधारना शामिल होगा। मालिकों को 19 जनवरी 2025 तक सूचना पत्र भेजे जाएंगे।

इसके अलावा हुंडई ने 145,000 इलेक्ट्रिक जेनिसिस और आईओनिक वाहनों को भी वापस बुलाया है। इनमें आईओनिक 6 और जेनिसिस जीवी60 मॉडल शामिल हैं, जिनमें आईसीसीयू (इंटीग्रेटेड चार्जिंग कंट्रोल यूनिट) में खराबी के कारण बैटरी चार्ज नहीं हो पा रही है। डीलर्स इस समस्या को मुफ्त में हल करेंगे और सॉफ़्टवेयर अपडेट करेंगे। हुंडई ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है।  

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें