📅 Friday, 16 October 2026 | 02:21 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,665.61 ▲ +1,883.71 (+2.59%) • निफ्टी 50: 23,104.45 ▲ +481.75 (+2.13%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,720 • 🥈 चांदी (1kg): ₹214,700 • 🌤️ उज्जैन: 32°C (हल्के बादल)
ऑटो - टेक

Hero Xtreme 160R vs Suzuki Gixxer : कम कीमत में कौन सी स्पोर्ट्स बाइक देगी स्टाइल के साथ लंबी माइलेज, पढ़ें

📅 06 February 2022, 10:09 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Hero Xtreme 160R vs Suzuki Gixxer : कम कीमत में कौन सी स्पोर्ट्स बाइक देगी स्टाइल के साथ लंबी माइलेज, पढ़ें
Hero Xtreme 160R vs Suzuki Gixxer : कम कीमत में कौन सी स्पोर्ट्स बाइक देगी स्टाइल के साथ लंबी माइलेज, पढ़ें

अगर आप भी स्पोर्ट्स बाइक का शौक रखते हैं और कम बजट में खरीदना चाहते हैं एक बढ़िया बाइक तो यहां जान लें इस सेगमेंट की दो कम कीमत वाली स्टाइलिश स्पोर्ट्स बाइक की पूरी डिटेल। इस कंपेयर के लिए आज हमारे पास है हीरो एक्सट्रीम 160आर और सुजुकी जिक्सर जिसमें आप जान सकेंगे इन दोनों की कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरी डिटेल।

Hero Xtreme 160R:

हीरो एक्सट्रीम 160 आर कम बजट में आने वाली एक नेकेड स्पोर्ट्स बाइक है जिसे कंपनी ने चार वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है।बाइक के इंजन और पावर की बात करें तो इसमें 163 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो एयर कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड तकनीक पर आधारित है यह इंजन 15.2 पीएस की पावर और 14 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है जिसके साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

बाइक के ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें फ्रंट और रियर दोनों व्हील में डिस्क ब्रेक दिया गया है जिसके साथ सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि ये बाइक 55.47 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है और इस माइलेज को ARAI द्वारा प्रमाणित किया गया है। हीरो एक्स्ट्रीम की शुरुआती कीमत 1.11 लाख रुपये है जो टॉप वेरिएंट में जाने पर 1.16 लाख रुपये हो जाती है।

Suzuki Gixxer:

सुजुकी जिक्सर अपनी कंपनी की बेस्ट सेलिंग बाइकों की लिस्ट में आने वाली स्पोर्ट्स बाइक है जिसका सिर्फ एक वेरिएंट कंपनी ने मार्केट में उतारा है। बाइक में कंपनी ने दिया है 155 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन जो एयर कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड तकनीक पर आधारित है यह इंजन 13.6 पीएस की अधिकतम पावर के साथ 13.8 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है जिसके साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

बाइक के ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो कंपनी ने इसके दोनों व्हील में डिस्क ब्रेक दिया है जिसके साथ सिंगल चैनल एबीएस सिस्टम लगाया गया है।माइलेज को लेकर सुजुकी का दावा है कि ये जिक्सर बाइक 54 किलोमीटर प्रति लीटर है और इस माइलेज को ARAI ने प्रमाणित किया है। बाइक की शुरुआती कीमत 1.31 लाख रुपये है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें