विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने लावा सरदारगढ़ में अयोध्या में हुए श्री राम मंदिर भूमि पूजन का जश्न मनाया
लावा सरदारगढ़ । अयोध्या में श्री राम मंदिर भूमि पूजन के निर्मित्त विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल और गांव के समस्त समाज बंधुओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें गांव के प्रमुख मंदिर चारभुजा जी मंदिर, रेबारी बावजी मंदिर, सिया बावड़ी मंदिर, रामदेव मंदिर, कीर समाज चामुंडा माता मंदिर, हरिजन समाज रामदेव मंदिर, जैन समाज मंदिर, माली समाज मंदिर एवं प्रजापत समाज मंदिर और रेगर समाज मंदिर समस्त समाज के गांव में सभी मंदिरों को सजाया गया एवं संपूर्ण गांव में प्रत्येक घर-घर में दीप प्रज्वलित तथा गांव के नया बस स्टैंड पर आतिशबाजी की गई तथा गांव के सिया बावड़ी बालाजी मंदिर प्रांगण में 2 घंटे का सामूहिक सत्संग किया गया और साथ में विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री राकेश हिंगड़ ने श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के बारे में संपूर्ण पूरा अपना बौद्धिक व्यक्त किया गया एवं उस घटना की संपूर्ण जानकारी दी गई तथा 21 किलो लड्डू का भोग 51 किलो केला का भोग लगाया एवं भारत माता की आरती के बाद सभी समाज बंधुओं एवं कार्यकर्ताओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वश्री विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री राकेश हिंगड़, जिला उपाध्यक्ष हीरालाल खटीक, प्रखंड मंत्री कैलाश चंद्र सुथार, प्रखंड सह मंत्री पीरुलाल वैष्णव, प्रखंड गौरक्षा संयोजक, प्रेमलाल कीर, बजरंग दल प्रमुख नरेंद्र सेन एवं नगर अध्यक्ष दामोदर आमेटा ,नगर उपाध्यक्ष सुरेश लखारा, नगर मंत्री देवकिशन मेवाड़ा कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हुए सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहकर जय-जय सियाराम की मस्ती में जयघोष करते हुए संपूर्ण गांव में श्रीराम के जयघोष से पूरा वार्तावरण भक्तिमय और उत्साह, उमंग से भर गया। उक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता श्री प्रेमलाल कीर ने पालीवाल वाणी को दी।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️
? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani.com news लिखकर भेजें...सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Amet News : राजकीय विद्यालय में बाल वाटिका बाल मेले का आयोजन : नृत्य और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया
Amet News : आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय आमेट में नवरात्र महोत्सव की धूम, छात्र छात्राओं ने डांडिया रास से बांधा समां
Amet News : आमेट में 23 साल से हो रहा श्री मातेश्वरी क्लब का गरबा महोत्सव : सैकड़ों बच्चे और युवा पारंपरिक वेशभूषा में ले रहे हिस्सा
Amet News : पीएम श्री राउमावि आमेट में किया कन्या पूजन, कन्या पूजन से होता है चरित्र निर्माण : वैष्णव