📅 Tuesday, 03 November 2026 | 12:23 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,692.78 ▲ +1,233.25 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,440.80 ▲ +387.70 (+1.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹139,400 • 🥈 चांदी (1kg): ₹188,200 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट में स्वचछ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ट्रेनिंग कोर्स मोबाइल पर

📅 20 July 2019, 04:34 PM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan Paliwal ... ✍ • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट में स्वचछ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ट्रेनिंग कोर्स मोबाइल पर
आमेट में स्वचछ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ट्रेनिंग कोर्स मोबाइल पर

आमेट। पंचायत समिति आमेट के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छाग्रहीयों को एसबीएम अकैडमी जयपुर से प्रशिक्षित अभिषेक शर्मा द्वारा एक दिवसीय स्वच्छता ट्रेनिंग कोर्स मोबाइल पर दिया गया। अभिषेक शर्मा ने स्वच्छता के बारे में बताया एवं योजनाओं को गति देने व स्वच्छता के क्षेत्र में जन-जन को जागृत करने में स्वच्छग्राहीयों की भूमिका महत्वपूर्ण होने की बात कही। कार्यालय अधीक्षक कंवरलाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के तहत राजसमंद जिले का चयन किया गया है एवं इस कोर्स के बाद स्वच्छाग्रही गांव-गांव जाकर लोगों को शौचालय उपयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे।

● मोबाइल पर कोर्स करने के लिए 1800 120 4411 निशुल्क कॉल करें

यह कोर्स कुल 240 मिनट का मोबाइल ट्रेनिंग कोर्स है। मौजूद समस्त स्वच्छाग्रहीयों को कार्यालय अधीक्षक कंवरलाल ने बताया कि यह कोर्स जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से लाया गया है। इस कोर्स से देश को स्वच्छ बनाने के कामकाज में आपको मदद मिलेगी। मोबाइल पर यह कोर्स करने के लिए 1800 120 4411 निशुल्क कॉल करके स्वच्छाग्रही यह कोर्स कर सकते हैं। ब्लॉक प्रभारी राजेश कुमार जोशी ने पालीवाल वाणी को बताया कि यह कोर्स भारत सरकार के समुदाय आधारित स्वच्छता तकनीक पर आधारित है तथा इस कोर्स में ट्रिगरिंग की प्रक्रिया ,टूल्स के इस्तेमाल और शौचालय निर्माण की तकनीक जैसे विषयों पर ताजा जानकारी प्रदान करेगा। जिससे आप कम्युनिटी को हमेशा के लिए ओडीएफ बने रहने तथा स्वच्छता से जुड़े सही व्यवहार अपनाने के लिए बेहतर और आसान तरीके से मोटिवेट कर पाएंगे। इस कोर्स को पूरा करने पर भारत सरकार की तरफ से एक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

paliwalwani

● कोर्स में कुल 11 चैप्टर के पूरे 44 लेसन का सही जबाब देना है

पंचायत प्रसार अधिकारी उगराज सिंह चुंडावत ने मौजूद स्वच्छाग्रही ओं को बताया कि इस कोर्स में कुल 11 चैप्टर के पूरे 44 लेसन सुनने हैं, और हर लेशन के बाद सही सवाल का जवाब देना है और 50þ यानी 44 प्रश्नों में से 22 प्रश्न का सही जवाब देने पर आपको सर्टिफिकेट मिल सकेगा। प्रशिक्षण के दौरान सहायक लेखा अधिकारी नरेश कुमार मीणा, नितेश आसावा, प्रदीप कुमार बटवाल, यशवंत सिंह चौहान, नारायण लाल सालवी, देवीलाल बुनकर तथा समस्त पंचायतों के स्वच्छाग्रही मौजूद थे।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee, Kishan Paliwal ...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें