आमेट खबर : महाविद्यालय में व्याख्याताओ की मांग पर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र की अचानक तबियत बिगड़ी : प्रशासन के होश उड़े
आमेट : श्री हीरालाल देवपुरा राजकीय महाविद्यालय में पिछले दिनों से महाविद्यालय में व्याख्याताओं के रिक्त पदों को भरने, महाविद्यालय में सीटों में बढ़ोतरी तथा विज्ञान संकाय खोलने की मांग को लेकर छात्रों ने महाविद्यालय के प्रमुख द्वार पर ताला जड़ते हुए गेट के बाहर ही धरना प्रदर्शन कर भूख हड़ताल शुरू की हुई है.
महाविद्यालय में अध्ययनरत पूर्व छात्र संगठन अध्यक्ष सोहैल खान, महासचिव चंदन सिंह, पिंटु मेवाडा, वैभव साहू, शिवराज गुर्जर, प्रकाश खटीक, लोकेश प्रजापत, जगदीश गुर्जर, यश राव, महेंद्र गुर्जर, भंवर सिंह, नरपत सिंह आदि के द्वारा रिक्त पदों को भरने तथा अन्य मांगे को नहीं मान ली जाती तब तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करते हुए महाविद्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था. छात्र बीते 4 दिनों में लगातार धरना प्रदर्शन करते हुए भूख हड़ताल पर बैठे हुए. गुरुवार रात्रि को हड़ताली छात्र प्रकाश खटीक की तबीयत अचानक खराब होने से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए. भूख हड़ताल पर बैठे छात्र की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी निशा सहारण के निर्देश पर तहसीलदार रणजीत सिंह, चिकित्सा विभाग के डॉक्टर सत्यनारायण जीनगर, मुस्तफा बाहुल शेख ने मौके पर जाकर अस्वस्थ हुए छात्रों की मेडिकल जांच की. मेडिकल टीम की रिपोर्ट के अनुसार छात्र प्रकाश खटीक का ब्लड प्रेशर सामान्य था. डीहाईड्रेजेशन के कोई लक्षण नहीं थे. नायब तहसीलदार सीताराम खटीक के नेतृत्व में मेडिकल दल, पुलिस टीम को पुन : छात्रों से बातचीत करने व समझाइश के उपरान्त भी छात्र मांगें पूरी होने पहले भूख हड़ताल समाप्त करने हेतु सहमत नहीं हुए.
● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क.M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आमेट के नंदी गौशाला, प्रांगण आगरिया में महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया
कुंभलगढ़-आमेट विधानसभा क्षेत्र में 21 नॉन पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए 992 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी
Amet News : हजरत दीवाना शाह दरगाह में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए दवा छिड़काव और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया