📅 Thursday, 08 October 2026 | 11:46 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,105.12 ▼ -533.58 (-0.73%) • निफ्टी 50: 22,369.40 ▼ -233.65 (-1.03%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,740 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,300 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : ज्ञानशाला की मनीषा छाजेड़ को श्रेष्ठ प्रशिक्षक सम्मान समारोह

📅 24 October 2024, 11:01 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : ज्ञानशाला की मनीषा छाजेड़ को श्रेष्ठ प्रशिक्षक सम्मान समारोह
Amet News : ज्ञानशाला की मनीषा छाजेड़ को श्रेष्ठ प्रशिक्षक सम्मान समारोह

आमेट. ज्ञानशाला की प्रशिक्षक मनीषा छाजेड़ को युगप्रधान आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में श्रेष्ठ प्रशिक्षक के सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसका सम्मान समारोह आमेट में विराजित आचार्य महाश्रमण की सुशिष्या विदुषी साध्वी विशद प्रभा के सानिध्य में तेरापंथ सभा व महिला मंडल द्वारा आज आमेट में रखा गया।

तेरापंथी सभा के श्रद्धांनिष्ट श्रावक महेंद्र बोहरा ने मनिषा छाजेड़ के बारे में बताते हुए कहा कि। यह लगभग 25 वर्षों से यह  आमेट ज्ञानशाला में सेवा दे रही है। और उससे पहले भी ज्ञानशाला में सेवाएं दे रही थी। लगभग इनको 30 वर्ष ज्ञानशाला में सेवा देते हुए हो गए।

मनिषा व ललित दोनो ही साधु साध्वियो की सेवा वृद्ध संघ के प्रति समर्पित हे,आप दोनो साधु साध्वियों के रास्ते की सेवा में भी हर समय तत्पर रहते हे आप दोनो आमेट धर्म संघ में अच्छी सेवा दे रहे हैं। प्राचीॅ कोठारी को सातक डिग्री से सम्मान किया गया।साध्वि विशद प्रज्ञा ने फरमाया की मनीषा सभी सभा संस्थाओं से जुड़ी हुई अच्छी कार्यकर्ता है और यह इसकी मेहनत और सेवा का ही फल है कि आज गुरुदेव ने असीम अनुकंपा कर उसे यह उपाधि प्रदान की।

आज मुझे इसने बताया की इसके द्वारा पढ़ाए गए पांच विद्यार्थी  ज्ञानशाला में टीचर भी बन गए। ललित व मनीषा रास्ते की सेवा में भी साधु साध्वी की बहुत सेवा करते हैं। संघ के प्रति पूर्ण समर्पित है। मेरी यही आध्यात्मिक मंगल कामना है की ये दोनो इसी तरह संघ में सेवा देते रहे। इस अवसर पर तेरापंथ सभा अध्यक्ष यशवंत कुमार चोरडीया,मंत्री मनोहर पीतलिया,देवेंद्र कुमार मेहता,महेंद्र बोहरा,गणपत लाल डांगी,अमृतलाल चंडालिया, व मयूरी पितलिया आदि ने सम्मान किया।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें