📅 Monday, 14 September 2026 | 12:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,550 🥈 चांदी (1kg): ₹239,900 🌧️ उज्जैन: 27°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
आमेट

आमेट हलचल : श्रीराम जन्मभूमि निधि संग्रह अभियान परवान पर : घर-घर श्रीराम की गुंज

📅 03 February 2021, 09:43 PM ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट हलचल : श्रीराम जन्मभूमि निधि संग्रह अभियान परवान पर : घर-घर श्रीराम की गुंज
आमेट हलचल : श्रीराम जन्मभूमि निधि संग्रह अभियान परवान पर : घर-घर श्रीराम की गुंज

आमेट । अयोध्या में बनने वाले श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में चल रहे श्रीराम जन्मभूमि निधि संग्रह अभियान के तहत इन दिनो गांव गली में श्रीराम के नारे गुंजायमान हो रहे है। अभियान के दूसरे चरण के तहत इन दिनो रामभक्तो की टौलिया घर घर सम्पर्क कर निधि संग्रह कर रही है। अभियान को लोगो द्वारा काफी आदर भाव दिया जा रहा है। राम भक्तो की गली में दस्तक देते ही चारो ओर का वातावरण राममय हो जाता है। लोग राम काज के लिए पुरे मन से दान दे रहे है। राम भक्त भी अल सुबह से देर रात तक पूरे मानोभाव से निधि संग्रह अभियान में लगे हुए है। 

● दिहाड़ी मजदूरी करने वाले भी कर रहे है दान : रोज कमाने वालो का दान कर देता भावुक रामभक्तो द्वारा घर घर निधि संग्रह अभियान के दौरान दिहाड़ी मजदूरी करने वाले परिवार की ओर से बढ़-चढ़ कर दान दिया जा रहा है। वो अपने सामर्थ्य से भी अधिक सहयोग कर रहे है। कई बार तो रामभक्त उनके समर्पण एवं आवभगत के भाव को देखकर भावुक हो उठते है। अभियान के तहत छोटे धन संग्रह के लिए 10 रू, 100 रू एवं 1000 रू के कूपन छपवाए गए। रामभक्त तीनो प्रकार के कूपन अपने साथ रखते है। बेहद गरीब परिवारो से 10 रू के समपर्ण का आग्रह किया जाता। परन्तु गरीब परिवारो की ओर से अपेक्षा से कई गुणा अधिक 500 रू से 1100 रू तक का सहयोग कर रामभक्तो का मन प्रफुल्लित कर देते है। रामभक्त भी उनके सहयोग की भूरि भूरि प्रशंसा करते नजर आते है। 

● चारो ओर ध्वज पताएं पोस्टर : मंदिर निर्माण में निधि संग्रह अभियान के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया गया। जिसमें साधु संतो, सामाजिक संगठनो, विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओ, राम भक्तो आदि का व्यापक सहयोग लिया गया। वही गली मोहल्लो एवं चोराहो पर होर्डिंग, पोस्टर, पताकाएं आदि भी लगाई गई। इस अभियान को एक उत्सव का रूप दिया गया।  

● 24 घंटे में बैंक में जमा हो रही राशि : मंदिर निर्माण के लिए एकत्र होने वाली धन राशि को स्थानीय स्तर पर ही प्रतिदिन बैंक में जमा करवाई जा रही है। इसके लिए अधिकृत बैंको में जमा करता के नाम का एक कोड जारी किया गया है। जमा होने वाली राशि पर एपप के माध्यम से नजर रखी जा रही है। वही स्थानीय कार्यालय के माध्यम से प्रतिदिन के निधि संग्रह की सूचना विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय कार्यालय तक पहुचाई जा रही है।   

● रसीद कूपन की बन रही तस्वीर : राम भक्तो द्वारा निधि संग्रह के दौरान समर्पण कर्ता को रसीद कूपन आदि दिए जा रहे है। लोग इन रसीद कपनो को चिर स्थाई बनाने के लिए तस्वीरे आदि बना रहे। वही जो लोग समर्पण कर रहे है वो अपने आप को गौरवान्वित महसुस कर रहे कि श्रीराम के काज के लिए न तो ऐसा अभियान पहले कभी आया और न ही भविष्य में ऐसे अभियान के आने की संभावना हैं।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो- M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406  

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें