📅 Sunday, 04 October 2026 | 04:05 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : महिला IAS से बोला पूर्व पति- "कब तक बचोगी..अपनी DM दोस्त से कहो वो तुमको बचा सकती है तो बचा ले"

📅 15 March 2022, 10:40 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
उत्तर प्रदेश : महिला IAS से बोला पूर्व पति- "कब तक बचोगी..अपनी DM दोस्त से कहो वो तुमको बचा सकती है तो बचा ले"
उत्तर प्रदेश : महिला IAS से बोला पूर्व पति- "कब तक बचोगी..अपनी DM दोस्त से कहो वो तुमको बचा सकती है तो बचा ले"

उत्तर प्रदेश से हैरान करने वाला केस सामने आया है। यहां पर महिला उत्पीड़न का मामला आया है वो भी किसी आम महिला के साथ नहीं बल्कि सूबे की आईएएस अधिकारी के साथ ये घटना हुई है। सूबे की सीनियर आईएएस अफसर को धमकी देने वाला उनका ही पूर्व पति है। उसकी धमकी के खिलाफ महिला अफसर ने मुकदमा दर्ज करवाया है।

ये हैं वो आईएएस अफसर

जिन महिला आईएएस अफसर को धमकी देने का केस सामने आया है उनका नाम शुभ्रा सक्सेना है। वो 2009 बैच की आईएएस अफसर हैं। उन्होंने अपने बैच में टॉप किया था। यूपी काडर की अफसर ने इससे पहले आईआईटी रुड़की से पढ़ाई की है। उनको विदेश में लाखों के पैकेज की नौकरी भी मिली थी।

वहां पर शुभ्रा ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी करीब साढ़े 4 साल की थी। इसके बाद लोगों की भलाई और समाजसेवा की भावना के लिए वो वापस भारत आ गई थीं। यहां पर उन्होंने पढ़ाई की और सिविल सर्विसेज में उनका सलेक्शन हो गया। वो शाहजहांपुर और हरदोई जिले की डीएम भी रह चुकी हैं। वो अपनी कड़े अनुशासन के लिए जानी जाती हैंं। लोगों के बीच वो काफी मशहूर हैं।

पूर्व पति के खिलाफ दर्ज करवाया केस

शुभ्रा ने कानपुर पुलिस को तहरीर दी है। इसमें उन्होंने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। तहरीर के मुताबिक वो 5 मार्च को अपनी दोस्त नेहा शर्मा से मिलने कानपुर गई थीं। नेहा इस समय कानपुर की डीएम हैं और दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। इसी बीच उनका पूर्व पति गोमतीनगर निवासी शशांक गुप्ता उनके लखनऊ वाले घर में आ गया।

वहां पर उसने अपने बाउंसरों के साथ परिवार को डराया धमकाया और उनकी बहन को भी धमकी दी। इसके बाद शुभ्रा को फोन कर बोला कि कब तक बचोगी। अपनी डीएम दोस्त से कहो कि तुमको बचा ले। इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए शुभ्रा और उनकी दोस्त नेहा ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद केस दर्ज किया गया। मामले की जांच महिला दरोगा भूनेश्वरी कर रही हैं।

बेटी से मिलने को लेकर चल रहा है विवाद

शुभ्रा की शादी साल 2003 में गोमतीनगर निवासी शशांक गुप्ता से हुई थी। शादी के 10 साल बाद दोनों की एक बेटी हुई थी जिसका नाम शायना है। हालांकि इसके बाद शुभ्रा का आरोप है कि पति उनको मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। इस वजह से साल 2020 में दोनों का तलाक हो गया था। दोनों के बीच 9 साल की बेटी से मिलने को लेकर विवाद चल रहा है।

शुभ्रा का कहना है कि वो पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है। वो अक्सर उनको और उनके परिवार को डराता है। शुभ्रा ने बताया कि कानपुर में वो अपनी बेटी के साथ गई थीं। इस दौरान देर रात तक वो उनको मोबाइल पर फोन और मैसेज से धमकियां देता रहा।

वहीं जब उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया तो उसने डीएम नेहा के सीयूजी नंबर पर फोन मिलाकर उनसे भी अभद्रता की। इसी के बाद से शशांक की मुसीबत बढ़ गई है। पुलिस अब आरोपियों का सर्विलांस के पता लगा रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें