📅 Friday, 09 October 2026 | 05:01 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,060 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,300 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

मकान में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला और उसके दो बेटों की मौत

📅 30 December 2025, 01:50 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मकान में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला और उसके दो बेटों की मौत
मकान में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला और उसके दो बेटों की मौत

उत्तर प्रदेश.

मुजफ्फरनगर (भाषा) मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र स्थित एक मकान में सोमवार शाम लगी आग में झुलसकर एक बुजुर्ग महिला और उसके दो बेटों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सत्य नारायण प्रजापत ने यहां बताया कि पुलिस को नई मंडी थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा रेजिडेंसी इलाके में एक मकान की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी और पुलिस मौके पर पहुंची व बचाव अभियान शुरू किया।

उनके मुताबिक, इस दौरान सुशीला (68) और उसके बेटों अमित गौर (50) और नितिन गौर (45) के शव बरामद किये गये।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रजापत ने बताया कि जले हुए घर में अंगीठी में जला कोयला भी बरामद किया गया है और आशंका जतायी जा रही है कि आग कोयले की चिंगारी से लगी थी और उसकी जद में आकर दो रसोई गैस सिलिंडर भी फट गये थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।

भाषा सं. सलीम नोमान

नोमान

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें