Tuesday, 03 March 2026

उत्तर प्रदेश

चंद्रशेखर आज़ाद पार्क में धार्मिक अतिक्रमण का बड़ा विवाद : वीर भूमि का स्वरूप बदलने की कोशिश...?

राहुल पांडेय
चंद्रशेखर आज़ाद पार्क में धार्मिक अतिक्रमण का बड़ा विवाद : वीर भूमि का स्वरूप बदलने की कोशिश...?
चंद्रशेखर आज़ाद पार्क में धार्मिक अतिक्रमण का बड़ा विवाद : वीर भूमि का स्वरूप बदलने की कोशिश...?

“वीरगति स्थल पर बनी कथित मजार से सनातनी समाज में रोष - क्या क्रांतिकारियों की पवित्र धरती पर ‘लैंड ग्रैब’?”

विशेष रिपोर्ट: राहुल पांडेय, सुदर्शन न्यूज़ वरिष्ठ पत्रकार नई दिल्ली

प्रयागराज.

जहाँ अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद ने अंग्रेज़ी हुकूमत से आख़िरी सांस तक लड़ते हुए देश के लिए अपनी जान न्योछावर की थी, वही ऐतिहासिक भूमि आज एक बड़े विवाद के केंद्र में है। पार्क के भीतर एक कथित मजारनुमा ढाँचे के उभरने, धार्मिक गतिविधियों के बढ़ने और खुले तौर पर होने वाली सभाओं को लेकर स्थानीय समाज में गुस्से की लहर है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखता है कि जहाँ आज़ाद ने अंतिम गोली चलाने का निर्णय लिया था, उसी हिस्से के आसपास अब कव्वाली जैसी धुनें, दरी-बिछी धार्मिक बैठकें और एक अनधिकृत संरचना उभर आई है।

लोगों का आरोप है कि यह सिर्फ़ अतिक्रमण नहीं बल्कि देश के वीरों की स्मृति का अपमान और ऐतिहासिक विरासत को तोड़ने की चाल है।

  • सनातनी और राष्ट्रवादी संगठनों की प्रतिक्रिया:
  • “वीरों की धरती को कमाई का अड्डा नहीं बनने देंगे”
  • कई राष्ट्रवादी संगठनों ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा

“जहाँ क्रांति के महानायक ने अपने प्राणों की आहुति दी, वहाँ इतिहास-विरोधी किसी भी ढाँचे को खड़ा करने की इजाज़त कैसे दी जा सकती है?”

सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी तेज है कि—

“जब पाकिस्तान भागवत सिंह को आतंकवादी घोषित कराने की लड़ाई अपनी सुप्रीम कोर्ट में लड़ रहा है, तो क्या भारत के अंदर भी उसी मानसिकता वाले तत्व क्रांतिकारियों की धरती पर कब्ज़े की कोशिश में लगे हैं?”

लोग इसे ‘लैंड जिहाद मॉडल’ बताते हुए कहते हैं कि यदि वीरों की धरती पर ऐसे निर्माण प्रारम्भ हुए, तो यह न सिर्फ़ इतिहास के साथ छेड़छाड़ होगी बल्कि सनातन आस्था पर भी प्रहार होगा।

  • सुदर्शन न्यूज़ के संचालक सुरेश चव्हाणके का बयान

सुदर्शन न्यूज़ के संचालक सुरेश चव्हाणके ने इस विवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा “चंद्रशेखर आज़ाद की पवित्र भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण भारत की आत्मा पर हमला है। यह सिर्फ़ पार्क नहीं, यह क्रांतिकारियों का पुण्य-स्थल है। ऐसी हर कोशिश को राष्ट्रीय स्तर पर बेनक़ाब करना हमारा धर्म और कर्तव्य है।”

  • उन्होंने आगे कहा कि :  “देश की वीरभूमियों पर मजार बनाने का यह पैटर्न नया नहीं है, यह एक संगठित रणनीति की तरफ़ संकेत करता है। सरकार को तुरन्त हस्तक्षेप कर इस स्थान को राष्ट्र स्मारक घोषित करना चाहिए।”

स्थानीय लोगों का आरोप: “पार्क का माहौल बदल गया

स्थानीय नागरिक बताते हैं कि:

  • शुरुआत धार्मिक धुनों से हुई,

  • फिर दरी बिछाकर सभाएँ शुरू हुईं,

  • अब धीरे-धीरे एक संरचना खड़ी हो गई है।

हालाँकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जनता चिंतित है और शहर में यह मामला सबसे बड़ी चर्चा का विषय बन चुका है।

प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की माँग

इतिहासकारों, सामाजिक संगठनों और राष्ट्रवादी समूहों ने माँग की है कि प्रशासन तुरंत—

  • स्थल का सीमांकन करे.
  • निर्माण की वैधता की जाँच करे.
  • सभी गतिविधियों पर रिपोर्ट जारी करे.
  • पार्क की मूल स्थिति बहाल करे.

उनका कहना है कि यह भूमि पूर्णतः सरकारी और विशेष रूप से राष्ट्रीय धरोहर है, जहाँ किसी भी प्रकार का धार्मिक या निजी निर्माण स्पष्ट रूप से अवैध है।

ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा पर बढ़ती राष्ट्रीय चिंता

अयोध्या, काशी, मथुरा जैसे संवेदनशील धार्मिक मुद्दों के बाद अब स्वतंत्रता संग्राम के वीरों से जुड़े स्थलों पर भी विवाद खड़े होने लगे हैं। विशेषज्ञों का मत है कि सरकार को तुरन्त—

  • “राष्ट्रीय स्वतंत्रता स्मारक संरक्षण अधिनियम” : जैसा विशेष कानून लाना चाहिए, जिससे क्रांतिकारियों के पवित्र स्थलों पर किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ असंभव हो सके।

रिपोर्ट:

राहुल पांडेय

वरिष्ठ पत्रकार-नई दिल्ली

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News