उत्तर प्रदेश

जान व संविधान बचाने के लिए भाजपा को हटाएं : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

paliwalwani
जान व संविधान बचाने के लिए भाजपा को हटाएं : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
जान व संविधान बचाने के लिए भाजपा को हटाएं : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव संविधान और देश बचाने के लिए हो रहा है। यदि जान और संविधान दोनों बचाना है तो भाजपा को हटाएं।

अखिलेश रविवार को बाराबंकी में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव समुद्र मंथन की तरह संविधान मंथन वाला है। यह हमारा, आपका व आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करेगा। पूर्व सीएम ने कहा कि युवा बड़ी मेहनत से कोचिंग करके दूर दूर परीक्षा देने जाता है और जब परीक्षा देकर वह घर लौटता है तो पता चलता है कि पेपर लीक हो गया।

उन्होंने इसका गणित समझाते हुए कहा कि हर परिवार से तीन लोग भाजपा से खफा हैं। करीब 1.80 करोड़ लोग भाजपा के खिलाफ है। इनको 80 सीटों में बांट दे तो हर लोकसभा में भाजपा का दो लाख 25 हजार वोटों का नुकसान हो रहा है।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News