उत्तर प्रदेश

अब तू मेरी मां है, ससुर ने किया गर्भवती महिला से रेप... पति ने दिया हैरान करने वाला जवाब

Pushplata
अब तू मेरी मां है, ससुर ने किया गर्भवती महिला से रेप... पति ने दिया हैरान करने वाला जवाब
अब तू मेरी मां है, ससुर ने किया गर्भवती महिला से रेप... पति ने दिया हैरान करने वाला जवाब

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक अलग ही घटना सामने आ रही है। 18 साल पहले मुजफ्फरनगर में इमराना कांड ने खासी सुर्खियां बटोरी थी। तब भी ससुर ने इमराना के साथ अवैध संबंध बनाया था। इसके बाद मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट तक पहुंचा। आरोपी ससुर को जेल तक जाना पड़ा। कुछ इसी प्रकार का मामला अब एक बार फिर सामने आया है। इमराना कांड को एक बार फिर दोहराया जा रहा है। इस बार ससुर ने गर्भवती पुत्रवधु से दुष्कर्म किया और चुप रहने की बात कही। चुप न रहने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने अपने पति को सारी बात बताई तो उसने पत्नी की सहायता करने की जगह उसे अपनी मां बता दिया। पीड़िता की और से आरोपित ससुर और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

ककरोली थाना क्षेत्र की है घटना

मामला ककरोली थाना क्षेत्र का है। यहां के एक गांव निवासी महिला की शादी एक साल पहले ही मीरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। महिला का आरोप है कि निकाह के बाद से ससुर ने उस पर बुरी नजर रखना शुरू कर दिया था। बताया कि 5 जुलाई को उसका पति अपनी मांग को दवा दिलाने का गया था। मौका देख ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी भी दी।

पति ने नहीं किया सहयोग

महिला ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि पति को जब उसने ससुर के रेप करने की खबर बनाई। पति ने कहा कि उसके पिता ने शरीरिक संबंध बना लिए तो शरीयत के अनुसार वह उसे अपने साथ नहीं रख सकता है। वह अब उसकी पत्नी नहीं बल्कि मां के समान है। इस पूरे मामले ने इलाके में चर्चा का माहौल गरमा दिया है।

पति ने मारपीट कर घर से निकाला

महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने मारपीट कर पीड़िता को घर से निकाल दिया। मीरापुर थाना पुलिस ने 7 सितंबर को आरोपी ससुर और पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र यादव का कहना है कि पीड़िता करीब 9 माह की गर्भवती है। सीओ जानसठ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

क्या है इमराना कांड?

वर्ष 2005 में इमराना कांड खासी सुर्खियों में आया था। उसके ससुर अली मोहम्मद ने इमराना के साथ रेप किया। इमराना ने इस घटना का जिक्र किया तो परिवार ने चुप रहने की नसीहत दी। इमराना ने केस दर्ज कराया। स्थानीय अदालत में मामला चला। ससुर दोषी पाया गया। उसे रेप केस में सजा हो गई। हाई कोर्ट ने भी उसकी सजा को बरकरार रखा।

6 जून 2005 को हुई यह घटना उस समय चर्चा में आई थी, जब अल्पसंख्यक समुदाय पंचायत ने फरमान जारी किया था कि रेप के बाद इमराना को अपने पति को अपना बेटा माने। पंचायत ने उसके निकाह खारिज होने की बात कही। पंचायत के इस आदेश के बावजूद इमराना ने कूकरा गांव में अपने पति नूर इलाही के साथ रहना जारी रखा था।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News