📅 Thursday, 08 October 2026 | 02:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,638.70 ▲ +256.20 (+0.35%) • निफ्टी 50: 22,603.05 ▲ +47.25 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,110 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,900 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

लापरवाही : हेडफोन लगाकर पार कर रहा था रेलवे ट्रैक, आवाज नहीं सुनी, कटकर हो गयी मौत

📅 08 August 2021, 08:40 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
लापरवाही  : हेडफोन लगाकर पार कर रहा था रेलवे ट्रैक, आवाज नहीं सुनी, कटकर हो गयी मौत
लापरवाही : हेडफोन लगाकर पार कर रहा था रेलवे ट्रैक, आवाज नहीं सुनी, कटकर हो गयी मौत

बाराबंकी जिले में हेडफोन लगाकर युवक रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था कि तभी वो ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। जबकि आसपास के लोग युवक को बचाने के लिए चिल्ला रहे थे लेकिन हेडफोन की वजह से उसको न तो इंजन की आवाज सुनाई दी और न ही लोगों की। स्थानीय लोगों का कहना है कि लापरवाही की वजह से युवक की जान चली गयी। 

एक युवक रेलवे ट्रैक को पैदल पार कर रहा था कि वह लखनऊ की ओर से आर रही गुवाहाटी राजधानी ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया। उसे इंजन की आवाज सुनाई नहीं दी क्योंकि वह हेडफोन लगाये हुए था। जबकि लोगों ने भी तेज आवाज लगाई लेकिन वह सुन नहीं पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्ट के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें