एनडीए से भी उठी जातीय गणना की मांग : योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद हुए मुखर
📅 05 October 2023, 11:11 PM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
उत्तर प्रदेश :
बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद उत्तर प्रदेश में भी इसकी मांग मुखर होती जा रही है. विपक्षी दलों के बाद भाजपा के सहयोगियों ने भी उत्तर प्रदेश में जातीय गणना की मांग कर दी हैं.
विपक्षी दल ने खुलकर उत्तर प्रदेश में जातीय गणना की मांग कर रहे थे. अब एनडीए में शामिल निषाद पार्टी ने भी इसकी मांग कर दी हैं. यह मांग किसी और ने नहीं बल्कि योगी सरकार में शामिल कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने की हैं. लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रेसवार्ता में संजय निषाद ने कहा कि उनकी पार्टी शुरू से ही जातीय गणना की पक्षधर हैं.
मछुआ समाज के साथ हुई जातीय विसंगतियों को दूर करते हुए जातीय गणना कराई जानी चाहिए. उन्होंने प्रदेश सरकार से अनुरोध किया है कि उत्तर प्रदेश में भी जातीय जनगणना हो जिससे सभी जातियों की सही आबादी स्पष्ट हो सके.
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
चुनावी पिटारा : सपा का घोषणा पत्र कल, हर साल 40 हजार देने के साथ फ्री बिजली की चर्चा : अखिलेश ने क्या कांग्रेस को ठेंगा दिखाया
सपा-कांग्रेस गठबंधन को बताया विफल ; PDA का अर्थ परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी ; सीएम योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना
अपने ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी! गूगल बाबा के भरोसे कोर्ट पहुंच गए वकील साहब : हाई कोर्ट ने कहा- आर्टिकल कानून नहीं होता