📅 Sunday, 25 October 2026 | 05:04 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

CRIME NEWS : 6 लाख रुपये की सुपारी देकर बहू ने कराई अपने ससुर की हत्या

📅 19 July 2021, 04:13 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
CRIME NEWS : 6 लाख रुपये की सुपारी देकर बहू ने कराई अपने ससुर की हत्या
CRIME NEWS : 6 लाख रुपये की सुपारी देकर बहू ने कराई अपने ससुर की हत्या

उत्तर प्रदेश . मेरठ में बहू ने ही अपने ही ससुर की सुपारी देकर हत्या करवा दी. हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद वजह बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी बहू समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हालांकि हत्या करने वाले शूटर अभी भी फरार हैं.

मामला थाना मवाना क्षेत्र का है, जहां 28 जून को दिनदहाड़े किसान सतपाल सिंह की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हत्यारे मौके से फरार हो गए थे. इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी. परिवार वालों से पूछताछ हुई तो प्रॉपर्टी विवाद का मामला सामने आया.

दरअसल, सतपाल सिंह की बहू शालिनी  के पति की 2 साल पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद ससुर की प्रॉपर्टी में हिस्सा पाने के लिए घर में कई बार झगड़ा भी हुआ. इस बीच शालिनी और उसके परिवार वालों ने मिलकर सतपाल सिंह की हत्या की साजिश रच डाली, जिसके लिए गांव के ही रहने वाले जुल्फिकार और एक अन्य व्यक्ति ने 6 लाख में शूटरों की व्यवस्था की.

वारदात से करीब 2 महीने पहले शालिनी ने अपने भाई ललित उर्फ टीनू और पिता भोपाल के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी. शालिनी के भाई ललित उर्फ टीनू ने जुल्फिकार उर्फ लालू को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ग्राम ततिना में घटनास्थल व मृतक सतपाल की पहचान कराई गई और एक पासपोर्ट साइज फोटो भी दी थी.

हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए मुखबिरी भी कराई गई. साथ ही डेढ़ लाख रुपए की रकम एडवांस में भी शूटरों को दे दी गई. फिर 28 जून को सतपाल सिंह की हत्या कर दी गई. फिलहाल पुलिस ने शालिनी और उसके परिवार के 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी शूटर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें