महाकाल दर्शन के लिए आस्था उमड़ी अपार : 500 से अधिक वैदिक बटुकों द्वारा वेद मंत्रों का उच्चारण
उज्जैन.
उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा से लेकर महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक, स्मार्ट सिटी सीईओ संदीप शिवा से लेकर सभी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी पूरी सवारी मार्ग में डटे रहे.
जेएनआई अनुसार मध्यप्रदेश शासन के 6 मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पूजन-अर्चन कर सवारी में भाग लिया. पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, तुलसीराम सिलावट, प्रहलाद पटेल, करण सिंह वर्मा, डॉ. गौतम टेटवाल, दिलीप जयसवाल, दिलीप अहीरवार ने किए बाबा महाकाल के दर्शन.
रामघाट व दत्त अखाड़ा पर वैदिक उद्घोष, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप रामघाट और दत्त अखाड़ा पर 500 से अधिक वैदिक बटुकों द्वारा वेद मंत्रों का उच्चारण हुआ. 25 गुरुकुलों के छात्रों ने इस आयोजन को अद्वितीय गरिमा दी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →