📅 Thursday, 08 October 2026 | 07:32 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,550 • 🥈 चांदी (1kg): ₹224,400 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
उदयपुर

युवा ब्रह्मशक्ति : श्री जितेंद्र मेनारिया अध्यक्ष, श्री कैलाश मेनारिया संरक्षक मनोनित

📅 02 August 2022, 02:46 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
युवा ब्रह्मशक्ति : श्री जितेंद्र मेनारिया अध्यक्ष, श्री कैलाश मेनारिया संरक्षक मनोनित
युवा ब्रह्मशक्ति : श्री जितेंद्र मेनारिया अध्यक्ष, श्री कैलाश मेनारिया संरक्षक मनोनित

उदयपुर : युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ चिकित्सक प्रकोष्ठ के श्री सुरेश पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि युवा ब्रह्मशक्ति उदयपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक युवा ब्रह्मशक्ति कार्यालय पानेरियों की मादड़ी, उदयपुर में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री पूर्णाशंकर मेनारिया एवं विशिष्ट अतिथि श्री अनिल पालीवाल विशेष रूप से मौजूद रहे. युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ द्वारा किए आगामी 2022 में होने वाले कार्यक्रम और विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत विचार मंथन हुआ. 

इस अवसर पर युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ उदयपुर द्वारा कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत कर आगामी महीनों के लिए युवा ब्रह्मशक्ति का राष्ट्रीय अधिवेशन उदयपुर जिले में करवाने की घोषणा की गई. 

सर्वसम्मति से युवा ब्रह्मशक्ति पानेरियों की मादड़ी की शाखा से श्री जितेंद्र मेनारिया अघ्यक्ष एवं श्री कैलाश मेनारिया को पानेरियों की मादड़ी शाखा के संरक्षक पद पर सर्वसम्मति से मनोनित किया गया. युवा ब्रह्मशक्ति जिला कार्यकारिणी के संरक्षक के रूप में श्री नरेश सनाढ्य, उदय कुमार गॉड को सर्वसम्मति से जिला संरक्षक के रूप में मनोनित किया. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें