इन राशियों पर है शनि ढैय्या, बरतनी होगी सावधानी
शनि ढैय्या से पीड़ित राशि वालों को आर्थिक मोर्चे पर कष्टों का सामना करना पड़ता है। बेवजह खर्च बढ़ जाते हैं। इस दौरान कुछ लोगों को आर्थिक तंगी तक का सामना करना पड़ सकता है। शनि ढैय्या की स्थिति में मानसिक तनाव भी रहता है। कई बार व्यक्ति बुरी संगत में पड़ जाता है।
शनि ढैय्या के दौरान इन बातों से बचें-
तुला राशि (Libra) वालों पर शनि ढैय्या 24 जनवरी 2020 से चल रही है। शनि की तुला उच्च राशि है और इन राशि के जातकों को 29 अप्रैल 2022 को शनि ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। लेकिन 12 जुलाई 2021 को शनि के वक्री होते ही शनि ढैय्या की चपेट में तुला राशि फिर आ जाएगी। शनि 17 जनवरी 2023 तक वक्री रहेंगे। इसके बाद मकर राशि दोबारा कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। 17 जनवरी 2023 को तुला राशि वालों को शनि ढैय्या से पूर्ण रूप से मुक्ति मिल जाएगी।
उपाय-
शनि दोष से पीड़ित राशि वालों को हर शनिवार शनिदेव के मंत्र ‘ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:’ का जाप करना चाहिए। शनिवार को सुबह स्नान आदि करके पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाना शुभ माना जाता है। प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र या ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप और सुंदरकाण्ड का पाठ करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनिवार के दिन व्रत रखना चाहिए।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Navpancham Rajyog 2026: शनि-गुरु की युति से बनेगा नवपंचम योग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के रास्ते