Suresh Raina: जिन फूफा की हत्या के कारण सुरेश रैना ने छोड़ा था IPL, उनके कातिलों को मिली उम्रकैद की सजा
सुरेश रैना इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 बीच में ही छोड़कर दुबई से भारत लौट आये थे। दरअसल, 19 अगस्त, 2020 की रात पठानकोट जिले के गांव थरियाल में सुरेश रैना की बुआ आशा देवी और फूफा अशोक कुमार का परिवार छत पर सो रहा था। लूटपाट के इरादे से घर में घुसे अपराधियों ने विरोध करने पर धारदार हथियारों से ठेकेदार अशोक कुमार और उनके परिजन पर हमला कर दिया।
बावरिया गिरोह के इस हमले में सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बुआ आशा देवी (55), बुआ का बड़ा कौशल कुमार (32 साल), छोटा बेटा अपिन कुमार (24) और बुआ की सास सत्या देवी (80) भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया था।
अस्पताल में इलाज के दौरान कौशल कुमार ने दम तोड़ दिया था। आशा रानी डेढ़ साल तक अस्पताल में कोमा में रहीं थीं। कोमा से बाहर आने के बाद उन्होंने मामले में गवाही दी। अब इस मामले में अदालत ने 3 महिलाओं समेत 12 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
योगी सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों की झोली भर दी : डेढ़ गुना तक बढ़ाया मानदेय, अब खाते में हर महीने आएंगे इतने हजार रुपए
हवाई यात्रा मत कीजिए, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार : सुप्रीम कोर्ट : हवाई किराये में असामान्य रूप से भारी बढ़ोतरी
कांग्रेस के समय बैंक बनते थे, मोदी के समय बिकते हैं... राहुल गांधी का IDBI बैंक निजीकरण पर केंद्र पर तीखा हमला
राजस्थान में करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत : झुंझुनूं में सड़क बनाते समय मशीन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई