📅 Friday, 20 November 2026 | 06:23 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,021.75 ▲ +489.55 (+0.59%) • निफ्टी 50: 25,514.30 ▲ +126.90 (+0.50%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹124,460 • 🥈 चांदी (1kg): ₹154,600 • ☀️ उज्जैन: 14°C (साफ आसमान)
राज्य

रेलवे का बड़ा फैसला : अब गर्मियों में ट्रेन के टिकट के लिए नहीं मचेगी मारा-मारी

📅 13 April 2023, 11:26 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रेलवे का बड़ा फैसला : अब गर्मियों में ट्रेन के टिकट के लिए नहीं मचेगी मारा-मारी
रेलवे का बड़ा फैसला : अब गर्मियों में ट्रेन के टिकट के लिए नहीं मचेगी मारा-मारी

यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ संभालने के लिए रेलवे इस गर्मी के मौसम में 217 विशेष ट्रेन चलाएगा. ये रेलगाड़ियां 4,010 फेरे लगाएंगी. यह जानकारी रेल मंत्रालय ने दी. 

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विशेष रेलगाड़ियों की योजना देशभर के प्रमुख स्थलों को रेल मार्गों से जोड़ने के लिए बनाई गई है. दक्षिण पश्चिम रेलवे और दक्षिण मध्य रेलवे ने सबसे अधिक क्रमशः 69 और 48 विशेष ट्रेन अधिसूचित की हैं, वहीं पश्चिम रेलवे और दक्षिण रेलवे ने ऐसी क्रमश: 40 और 20 विशेष ट्रेन को अधिसूचित किया है. 

पूर्व मध्य रेलवे और मध्य रेलवे जैसे जोन ने 10-10 विशेष ट्रेन को अधिसूचित किया है, जबकि उत्तर पश्चिम रेलवे ने 16 ट्रेन अधिसूचित की हैं. गर्मी के मौसम में आमतौर पर रेल यात्रियों की संख्या में वृद्धि देखी जाती है, और विशेष ट्रेन का उद्देश्य भीड़ को कम करना और यात्रा को सुगम बनाना होता है. 

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल