📅 Tuesday, 03 November 2026 | 11:54 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,070 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,600 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
राज्य

BMW, गोल्ड और जमीन… दहेज की डिमांड बनी 26 वर्षीय महिला डॉक्टर की मौत का कारण, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

📅 07 December 2023, 02:27 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
BMW, गोल्ड और जमीन… दहेज की डिमांड बनी 26 वर्षीय महिला डॉक्टर की मौत का कारण, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
BMW, गोल्ड और जमीन… दहेज की डिमांड बनी 26 वर्षीय महिला डॉक्टर की मौत का कारण, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

केरल के तिरुवनंतपुरम में एक 26 वर्षीय महिला डॉक्टर ने खुदखुशी कर ली। ये कदम उसने इसलिए उठाया क्योंकि कथित तौर पर उसके प्रेमी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। प्रेमी ने शादी से इसलिए इनकार किया क्योंकि उसका परिवार दहेज की मांग पूरी नहीं कर सका। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने डॉ. शहाना की मौत की जांच के आदेश दिए हैं।

डॉ. शहाना तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में पीजी कोर्स कर रही थीं। पुलिस ने उनके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने महिला के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉ. शहाना अपनी मां और दो भाई-बहनों के साथ रहती थीं। उनके पिता अरब में काम करते थे और उनकी दो साल पहले मृत्यु हो गई थी। वह डॉ. ईए रूवैस के साथ रिलेशनशिप में थीं और दोनों ने शादी करने का फैसला किया था।

डॉ. शहाना के परिवार ने आरोप लगाया है कि डॉ. रुवैस के परिवार ने दहेज में 150 सोने, 15 एकड़ जमीन और एक बीएमडब्ल्यू कार की मांग की थी। मातृभूमि की रिपोर्ट के अनुसार जब डॉ. शहाना के परिवार ने कहा कि वे मांग पूरी नहीं कर सकते, तो उनके प्रेमी के परिवार ने शादी रद्द कर दी। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इससे युवा डॉक्टर शहाना बहुत परेशान हो गई और उसने आत्महत्या कर ली। शहाना के अपार्टमेंट से मिले एक सुसाइड नोट में लिखा था, ‘हर कोई केवल पैसा चाहता है।’

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा है कि राज्य महिला एवं बाल विकास विभाग को दहेज की मांग के आरोपों पर एक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। राज्य अल्पसंख्यक आयोग भी इस मामले को देख रहा है। पैनल के अध्यक्ष एए रशीद ने जिला कलेक्टर, जिले के पुलिस कमिश्नर और चिकित्सा शिक्षा निदेशक को 14 दिसंबर को आयोग के सामने पेश होने और एक रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पी सतीदेवी ने डॉ. शहाना के घर जाकर परिवार से मुलाकात की। सतीदेवी ने कहा कि अगर दहेज की मांग के कारण उत्पन्न मानसिक पीड़ा ने युवा डॉक्टर को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया, तो कड़े कदम उठाए जाने चाहिए।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें