📅 Sunday, 27 September 2026 | 05:23 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 28°C (बादल छाए रहेंगे)
खेल

भारत ने पाकिस्तान पर लगाई जीत की हैट्रिक

📅 01 October 2023, 01:43 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारत ने पाकिस्तान पर लगाई जीत की हैट्रिक
भारत ने पाकिस्तान पर लगाई जीत की हैट्रिक

भारत ने शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को तीन अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में करारी शिकस्त दी। इनमें दो खेल तो हांगझोऊ में चल रहे एशियाई खेलों के रहे, जबकि एक मुकाबला अंडर-19 सैफ चैंपियनशिप फुटबॉल का रहा। तीनों में भारत ने पाकिस्तान पर बड़ी जीत हासिल की और एक दिन में चिर प्रतिद्वंद्वी पर जीत की हैट्रिक लगाई। इनमें से एशियाई खेलों का एक मुकाबला तो स्वर्ण पदक के लिए था, जिसे पाकिस्तान ने गंवा दिया। 

भारत ने सबसे पहले हांगझोऊ एशियाई खेलों के स्क्वैश के पुरुष टीम इवेंट के फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराया। इसके बाद एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी में ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से रौंद दिया और सबसे बड़ी जीत हासिल की। अंडर-19 सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हरा दिया और खिताब अपने नाम किया।

1. हॉकी में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत, 10-2 से हराया

2. स्क्वैश में नौ साल बाद फिर बने एशियाई पॉवरहाउस

3. भारत ने पाकिस्तान को हराकर सैफ अंडर-19 फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीता

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें