भारत ने वेस्टइंडीज को हराया, रविचंद्रन अश्विन की घातक गेंदबाजी : जायसवाल की ऐतिहासिक पारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच अब समाप्त हो गया है। इसमें भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक पारी और 141 रनों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की है। इस जीत के हीरो रविचंद्रन अश्विन रहे जिन्होंने मैच में कहर बरपाते हुए वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की हालत खराब कर दी और कुल 12 विकेट झटके। इसी के साथ वे भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इसके अलावा भी कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।
मैच का लेखा-जोखा
वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन की घातक गेंदबाजी (5/60) के सामने महज 150 रन पर ही ढेर हो गई।जवाब में भारतीय टीम ने जायसवाल (171) और रोहित (103) के शतकों की बदौलत अपनी पहली पारी 421/5 के स्कोर पर घोषित की।पहली पारी के आधार पर पिछड़ने वाली कैरेबियाई टीम अपनी दूसरी पारी में 130 रन पर ही सिमट गई और मैच में उन्हें करारी शिकस्त मिली। अश्विन ने दूसरी पारी में 7 विकेट लिए।
जायसवाल की ऐतिहासिक पारी
यशस्वी जायसवाल ने मैच में 387 गेंदों का सामना करते हुए शानदार 171 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 1 छक्का शामिल था।जायसवाल अब डेब्यू टेस्ट में भारत की ओर से शिखर धवन (187) और रोहित शर्मा (177) के बाद तीसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।पहले टेस्ट में बड़े शतक के साथ जायसवाल ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 2,000 रन भी पूरे किए हैं।
डोमिनिका टेस्ट में अश्विन ने इन रिकॉर्ड्स को किया अपने नाम
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
रिजवान-इमाम की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तानी साइबर एजेंसी ने भेजा समन, ड्रेसिंग रूम लीक मामले में होगी पूछताछ