📅 Sunday, 25 October 2026 | 08:27 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर अपडेट : ईमानदारी से जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित सेवाएं आमजन तक पहुंचाने का संकल्प

📅 02 January 2021, 12:46 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सवाई माधोपुर अपडेट : ईमानदारी से जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित सेवाएं आमजन तक पहुंचाने का संकल्प
सवाई माधोपुर अपडेट : ईमानदारी से जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित सेवाएं आमजन तक पहुंचाने का संकल्प

सवाई माधोपुर (सीताराम गर्ग-मदन मोहन गर्ग...)  । जिले में नवनियुक्त चिकित्सकों को पीसीपीएनडीटी एक्ट, 1994 के प्रावधानों की प्रदान की जानकारी तथा लिंग चयन करने या करवानें वालों की सूचना देने पर ढाई लाख का ईनाम’ जिले में नवनियुक्त चिकित्सकों की विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें डॉ. तेजराम मीना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर ने गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम 1994 के प्रावधानों की जानकारी प्रदान की। बैठक में लडका/लडकी में भेदभाव नही करने, बेटियों को उनकी पूर्ण शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया । डॉ. मीना ने चिकित्सकों को बताया कि आप ईमानदारी से जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित सेवाऐं आमजन तक प्रदान करें। साथ ही साथ राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करते हुये गर्भ में लिंग चयन करने जैसे कुकृत्य से दूर रहे तथा लिंग चयन करने/करवानें वालों की तत्काल ही सूचनाऐं प्रदान करना सुनिश्चित करें। बैठक में आशीष गौतम जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी ने उपस्थित नव नियुक्त चिकित्साधिकारियों को पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 के कानूनी प्रावधानों , बेटी अनमोल है, कन्या भ्रूण जांच/हत्या या लिंग चयन करने वाले के बारे में सूचना देने हेतु सरकार द्वारा मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत ढाई लाख ईनाम, 104/108 टोल फ्री नम्बर , व्हाटस अप नंबर 9799997795, ईमेल आई डी pcpndtjaipur@gmail.com पर देने के बारे में सहित अन्य जानकारी तथा डिकॉय ऑपरेशन के बारे में बताया।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें