📅 Sunday, 25 October 2026 | 10:45 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.56 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.65 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
सवाई माधोपुर

समर्थ इंडिया अध्यक्ष डॉ सरिता बंसल के जन्मदिन पर महिला रक्तदान शिविर में 41 महिलाओं ने किया दान

📅 13 October 2020, 03:19 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
समर्थ इंडिया अध्यक्ष डॉ सरिता बंसल के जन्मदिन पर महिला रक्तदान शिविर में 41 महिलाओं ने किया दान
समर्थ इंडिया अध्यक्ष डॉ सरिता बंसल के जन्मदिन पर महिला रक्तदान शिविर में 41 महिलाओं ने किया दान

गंगापुर सिटी। (सीताराम  गर्ग-मदन मोहन गर्ग...) समर्थ इंडिया अध्यक्ष डॉ सरिता बंसल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पुराना सी पी हॉस्पिटल पर महिला स्वैछिक रक्दान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर के अंतर्गत जयपुर गुरुकुल ब्लड की टीम द्वारा 41 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। समर्थ इंडिया अध्यक्ष डॉ सरिता बंसल व सार्थक फाउंडेशन अध्यक्ष केशव मित्तल ने पालीवाल वाणी को बताया कि मुख्य अतिथि शिवरतन अग्रवाल, डॉ सी पी गुप्ता, चंद्रकला गुप्ता, उषा सेठी, कुशला खूंटेटा, ब्राह्मण समाज की महिला अध्यक्ष राधा दिक्षित, डॉ केलम, दीपक नरुका, डॉ दिव्या गुप्ता, मनोज बंसल, डॉ क्षितिज गुप्ता के द्वारा ब्लड कैम्प की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की गई। इस ब्लड कैम्प में संयोजक उद्देश्य मंगल, सह संयोजक आकांक्षा गुप्ता व साक्षी गुप्ता ने अपनी जिम्मेदारी बहुत ही सुंदर ढंग से निभाई।

● पार्थ रिसोर्ट व रेस्टोरेंट की ओर से प्रशस्ति पत्र व श्री कृष्ण की प्रतिमा भेंट

पार्थ रिसोर्ट व रेस्टोरेंट की ओर से सभी अतिथियों ने ब्लड डोनर्स को प्रशस्ति पत्र व श्री कृष्ण की प्रतिमा भेंट की गई। मुख्य अतिथि सुरेश चंद गुप्ता ने अपनी ओजस्वी स्पीच से कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंशा की और सभी संयोजको को मोमेंटो भेंट किये। कार्यक्रम के अंत मे समर्थ व सार्थक अध्यक्ष को भी डॉ क्षितिज गुप्ता की ओर से मोमेंटो गिफ्ट किये। संयोजक उद्देश्य मंगल ने कहा कि हमे ब्लड देते रहना चाहिए जिससे हम स्वस्थ रहे और न्यू ब्लड सेल्स के बनने से हमारा ब्लड प्यूरीफाई होकर हमे स्वस्थ रखता है। जिससे दिल या कैंसर से संबंधित बीमारी भी नही होती है और हम जिनकी जान बचाते है उन परिवार से हमे खूब आशीर्वाद और ढेरों दुआएं भी प्रदान होती है। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक नरुका व वीरू गुट्टा ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि महिलाओं को रक्तदान करते रहना चाहिए ताकि स्वस्थ रह सके। ब्लड कैम्प में श्रुति बंसल, विधि अग्रवाल, गुंजन सिंधी, डॉ मुक्ता गर्ग सहित 41 महिला रक्तदाताओं ने अपना रक्त देकर इस पुनीत कार्य में अपनी भूमिका निभाई। ब्लड कैम्प में विद्या गुप्ता, रुचि बंसल, सुधा शर्मा, प्रियंका शर्मा, डॉ वैशाली, दीक्षा मित्तल एवं सार्थक फाउंडेशन शामिल रहे।

समर्थ इंडिया अध्यक्ष डॉ सरिता बंसल के जन्मदिन पर महिला रक्तदान शिविर में 41 महिलाओं ने किया दान

समर्थ इंडिया अध्यक्ष डॉ सरिता बंसल के जन्मदिन पर महिला रक्तदान शिविर में 41 महिलाओं ने किया दान

समर्थ इंडिया अध्यक्ष डॉ सरिता बंसल व सार्थक फाउंडेशन अध्यक्ष केशव मित्तल

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें