सरपंच प्यारी कुमारी चौहान नई दिल्ली में दो दिवसीय 'महिला सरपंच संवाद' का हिस्सा बनेगी
देशभर की तीन दर्जन से अधिक महिला सरपंच भाग लेंगी
मण्डावर. राजस्थान की बेस्ट सरपंच में शुमार मण्डावर सरपंच प्यारी कुमारी चौहान नई दिल्ली में क्वालिटी काउंसिंल ऑफ इंडिया व सरपंच संवाद के तत्वावधान में 10 व 11 दिसम्बर 2024 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय महिला सरपंच मीट का हिस्सा बनेगी तथा राजस्थान से दो महिला सरपंच भाग लेंगी.
नई दिल्ली के विश्व युवक केंद्र में आयोजित होने वाले समारोह में देशभर की 40 से अधिक डायनेमिक महिला सरपंच जिन्होंने अपने बलबूते विकास के नए आयाम स्थापित किये तथा क्षेत्रीय चुनोतियो का सामना करते हुए अपनी पंचायत को विशिष्ट पहचान दिलाई.
मण्डावर सरपंच प्यारी कुमारी चौहान ने अपने गांव मंडावर को गुमनामी के अंदर से निकलकर देश व प्रदेश में विशिष्ट पहचान दिलाई है तथा विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं. गांव के विकास के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य किया तथा सरकार के विभिन्न मानकों के आधार पर कार्य करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य किये. जिससे उनका चयन हुआ है.
ज्ञातव्य भी है कि मंडावर सरपंच प्यारी कुमारी चौहान 2015 से लगातार दूसरी बार सरपंच है तथा अपने गांव में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं. जिससे अब तक राजस्थान राज्य महिला आयोग, केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय, स्वच्छ भारत मिशन, राजस्थान गौरव रत्न अवॉर्ड, इंडियन आइकन अवार्ड, बेस्ट वुमन सरपंच अवार्ड, चेंज मेकर ऑफ़ द ईयर अवार्ड, वूमेन यूनिवर्स अवार्ड, वूमेन पॉलीटिकल लीडरशिप अवार्ड, जिला प्रशासन थ्री पी पुरस्कार,
राजस्थान यशस्वी सरपंच सम्मान सहित 50 से अधिक सरकारी व गैर सरकारी सम्मान से नवाजा जा चुका है. इस वर्ष दिल्ली में आयोजित हुई 'सरपंच शी रिप्रेजेंट 2024' में भी राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुकी है.

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा में सरपंच पद के उम्मीदवार प्रकाश प्रजापती के पक्ष में बढ़ा जनसमर्थन : "विरोधियों के होश उड़े"
छत्तीस कौम के सहयोग से सरपंच चुनाव मैदान में उतरे प्रकाश प्रजापती : सर्व समाज के विकास का संकल्प : जन समर्थन में सबसे आगे