📅 Monday, 28 September 2026 | 04:58 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,200 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
राजस्थान

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

📅 06 January 2022, 10:31 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

राजस्थान. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करते हुए दी है. सीएम ने बताया कि आज आज शाम उन्होंने अपना कोविड टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें हल्के लक्षण हैं और कोई दूसरी परेशानी नहीं है. साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से अपील की कि वे खुद को आइसोलेट कर लें और अपनी कोविड टेस्ट करवा लें.

सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा, “आज शाम मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया है. मेरे बेहद हल्के लक्षण हैं एवं कोई अन्य परेशानी नहीं है. आज मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि वे स्वयं को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं.”

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें