मदर हार्ट एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने मनाया कच्ची बस्ती में दीप महोत्सव
कोटा : मदर हार्ट एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी हमेशा खुशीयां बांटने का कार्य काफी समय से करती आ रही हैं. उनका एक ही मकसद रहता है कि निर्धन परिवार के बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाई जाए. दीप महोत्सव के पुनित अवसर पर बच्चों के साथ दिवाली महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें कच्ची बस्ती के 60 से 80 बच्चे सम्मिलित हुए. मदर हार्ट एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष ममता शर्मा ने पालीवाल वाणी को बताया कि हम हमेशा हर त्यौहार और हर खुशी बच्चों के साथ मनाते हैं और हमारा उद्देश्य है भिक्षा नहीं शिक्षा, इसी को आगे बढ़ाते हुए आज हमने बच्चों के साथ प्रोग्राम का आयोजन किया तथा बच्चों को बताया गया कि दिवाली का त्यौहार क्यों मनाया जाता है और इस त्यौहार का क्या महत्व हैं.
और बच्चों के साथ डांस, गाना आदि भी किए गए. प्रोग्राम के दौरान बीच-बीच में बच्चों से दिवाली से संबंधित प्रश्न भी किए गए. जिससे उन्हें लगे कि हमें कोई भी चीज भिक्षा के रूप में नहीं बल्कि पारितोषिक के रूप में हमें मिल रही हैं.
मदर हार्ट एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष ममता शर्मा ने आगे बताया कि कार्यक्रम में बच्चों को नए कपड़े, मिठाई, लंच बॉक्स और पुरस्कार वितरण भी किए गए. कार्यक्रम में मदर हार्ट एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी परिवार की तरफ से जया वर्मा, सुरभि कालिया, धारा आशीष गोयल, ज्योति सोनी, गरिमा जोशी, माया नागर तथा अक्षिता शर्मा आदि मौजूद थे.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा बदलाव की आहट से सहमे विरोधी, साइलेंट वोटर’ के गुप्त समर्थन से मजबूत हुए प्रकाश प्रजापती
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन के पर रक्तदान शिविर आयोजित किया
पितृ पक्ष में संयुक्त चतुर्थी-पंचमी श्राद्ध पर गया जी के महात्म्य के साथ गीता पाठ एवं तर्पण अनुष्ठान का पांचवां दिन संपन्न