📅 Sunday, 01 November 2026 | 12:53 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • 🌤️ उज्जैन: 28°C (हल्के बादल)
राजस्थान

महर्षि बाबूलाल शास्त्री डॉ. पवनसागर व डॉ. बालकिशन हुए सम्मानित

📅 07 September 2022, 11:10 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महर्षि बाबूलाल शास्त्री डॉ. पवनसागर व डॉ. बालकिशन हुए सम्मानित
महर्षि बाबूलाल शास्त्री डॉ. पवनसागर व डॉ. बालकिशन हुए सम्मानित

टोंक : महर्षि वेदव्यास वेद प्रचार अनुसंधान गुरु कुलम वृंदावन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ज्योतिष महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह स्थान भक्ति वेदांत मन्दिर, शिखर मन्दिर के पास वृंदावन में आयोजित किया गया. जिसमें मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान टोंक के निदेशक महर्षि बाबूलाल शास्त्री, महासचिव डॉ. पवनसागर शर्मा डॉ बालकिशन शर्मा सचिव विनोद जोशी ने भाग लिया. आयोजक अनन्त अजय, अनन्त शरण दास कोटा-वृन्दावन मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री एन पी सिंह बघेल, अध्यक्ष सचिव सांसद डाल सिंह  विसेन, विशिष्ट अतिथि राजा दतिया, राहुल देव सिंह थे.

आशीर्वचन बगुला मुखी पीठाधीश्वर महंत  रविन्द्र दास महाराज द्वारा दिया गया. महर्षि बाबूलाल शास्त्री द्वारा विवाह में विलम्ब में बाधक योग सुर्य शनि राहु ग्रहों पर व्याख्यान दिया एवं शोध पत्र प्रस्तुत किया. डॉ. पवन सागर शर्मा द्वारा सनातन धर्म में ज्योतिष एवं धार्मिक संस्कारों का महत्व पुर्ण योगदान में व्याख्यान दिया एवं शोध पत्र प्रस्तुत किया. डॉ. बाल किशन शर्मा द्वारा फलित ज्योतिष अनुसार नवग्रहों का  परिचय पर व्याख्यान दिया एवं शोध पत्र प्रस्तुत किया. इनके द्वारा ज्योतिष के क्षेत्र में किये जा रहे, विशेष योगदान के लिए इनको दुपट्टा ओढ़ाकर एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें