📅 Wednesday, 04 November 2026 | 06:16 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 77,301.40 ▲ +1,608.60 (+2.13%) • निफ्टी 50: 23,960.60 ▲ +519.80 (+2.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,960 • 🥈 चांदी (1kg): ₹192,200 • 🌤️ उज्जैन: 27°C (हल्के बादल)
अन्य ख़बरे

क्या 500 रुपये के नोट भी होंगे वापस? ओवैसी का पीएम मोदी से सवाल

📅 20 May 2023, 10:42 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
क्या 500 रुपये के नोट भी होंगे वापस? ओवैसी का पीएम मोदी से सवाल
क्या 500 रुपये के नोट भी होंगे वापस? ओवैसी का पीएम मोदी से सवाल

नई दिल्ली. RBI का 2,000 रुपये के नोट चलन से वापस लेने के ऐलान के बाद से इस फैसले पर बहस छिड़ी हुई है. विपक्षी दल सरकार के इस फैसले को गलत बता रहे हैं और इसके पीछे की ठोस वजह बताने की भी मांग कर रहे हैं. इस क्रम में एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सीधे पीएम मोदी से सवाल किए हैं.

ओवैसी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जानना चाहा कि क्या 500 रुपये के नोट भी वापस ले लिए जाएंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह 2,000 रुपये के नोट चलन से वापस ले रहे हैं. इसके एक दिन बाद हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने ट्विटर पर पीएम मोदी से पांच सवाल पूछे हैं.

ओवैसी ने लिखा, टॉप अर्थशास्त्री पीएम मोदी से पांच सवाल. ओवैसी ने लिखा, आपने सबसे पहले 2,000 रुपये का नोट क्यों पेश किया? क्या हम 500 के नोट जल्द ही वापस लेने की उम्मीद कर सकते हैं? 70 करोड़ भारतीयों के पास स्मार्ट फोन नहीं है, वे डिजिटल भुगतान कैसे करते हैं?

नोटबंदी करने में बिल गेट्स के स्वामित्व वाले बेटर दैन कैश एलायंस की क्या भूमिका है? क्या एनपीसीआई को चीनी हैकर्स द्वारा हैक किया जा रहा है? यदि हां, तो युद्ध होने पर भुगतान का क्या होगा?

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें