📅 Saturday, 31 October 2026 | 12:33 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
अन्य ख़बरे

चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, फिर फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

📅 14 April 2023, 12:57 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, फिर फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी
चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, फिर फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

बिलासपुर :

शराबी पति ने चरित्र शंका में पत्नी की टांगिया से हमलाकर हत्या कर दी। इसके बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ये घटना कोटा थाना इलाके के मोहनपुर गांव की है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के कोटा इलाके के मोहनपुर निवासी कोमल बघेल पत्नी तितरी बघेल के चरित्र पर शक करता था। जिसके चलते आये दिन घर में विवाद होता था।

बताया जा रहा है कि वारदात के दिन भी दोनों में विवाद हुआ। इस दौरान आरोपी पति कोमल बघेल ने पहले पत्नी के सर पर टांगी से वार कर दिया। इस हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। खूनी वारदात के बाद पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, और शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें