📅 Thursday, 08 October 2026 | 07:10 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,550 • 🥈 चांदी (1kg): ₹224,400 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

प्रधानाध्यापक ने की ख़ुदकुशी : लगातार परेशान किया

📅 26 March 2024, 10:53 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रधानाध्यापक ने की ख़ुदकुशी : लगातार परेशान किया
प्रधानाध्यापक ने की ख़ुदकुशी : लगातार परेशान किया

मोतिहारी.

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक का पेड़ से लटका हुआ शव बरामद किया है. मृतक की पहचान नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार के रूप में हुई है.

पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पहुंची. पुलिस टीम को नागर टोला के रहने वाले अजय कुमार का शव पास के बगीचा में एक पेड़ से लटका मिला. कुमार नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पिपरिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक थे. मृत शिक्षक के पॉकेट से थानाध्यक्ष के नाम से एक सुसाइड नोट मिला है.

जिसमें शिक्षक ने पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य और वार्ड सदस्य के पति और विद्यालय के अध्यक्ष के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है. सुसाइड नोट में लिखा गया है, "वार्ड सदस्य सोनी कुमारी, विद्यालय अध्यक्ष उसका पति अजय कुमार और मुखिया विनय कुमार के द्वारा मुझे लगातार परेशान किया जा रहा है.

विद्यालय भवन निर्माण के लिए राशि प्राप्त है. इस राशि में से दस लाख रुपये की मांग की जा रही है. मैंने बताया है कि जमीन का एनओसी प्राप्त नहीं है. लेकिन ये लोग विद्यालय गलत जगह पर बनाने के लिए दबाव डाल रहे हैं और परेशान कर रहे हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें