📅 Wednesday, 30 September 2026 | 05:54 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

Post Office : पोस्ट ऑफिस के इस शानदार प्लान से घर बैठे होगी आपकी मोटी कमाई, जानिए कैसे

📅 25 November 2021, 03:14 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Post Office : पोस्ट ऑफिस के इस शानदार प्लान से घर बैठे होगी आपकी मोटी कमाई, जानिए कैसे
Post Office : पोस्ट ऑफिस के इस शानदार प्लान से घर बैठे होगी आपकी मोटी कमाई, जानिए कैसे

आज हम बात करना चाहते हैं देश की सबसे भरोसेमंद संस्था पोस्ट ऑफिस के एक स्पेशल प्लान की, जिसके जरिए आप घर बैठे अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक इंडियन पोस्ट ऑफिस की ओर से फ्रेंचाइजी दी जा रही है. और आप इस फ्रेंचाइजी को लेकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं. आप इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि आज भी कई गांव ऐसे हैं जहां डाकघर की सुविधा नहीं है. और इस कमी को पूरा करने के लिए पोस्ट ऑफिस लोगों को अपनी फ्रेंचाइजी दे रहा है.

आपको बता दें कि देश की भरोसेमंद संस्था पोस्ट ऑफिस आपको दो तरह की फ्रेंचाइजी दे रहा है. और आप इनमें से कोई भी फ्रेंचाइजी ले सकते हैं जिसमें पहली फ्रेंचाइजी आउटलेट है और दूसरी फ्रेंचाइजी डाक एजेंट। फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको सबसे पहले भारतीय पोस्ट को ₹5000 देने होते हैं, और आपको इन दोनों में से कोई एक फ्रेंचाइजी मिल जाने के बाद बाद आप कमीशन से अपनी कमाई कर सकते हो. और आप कितना कमाएंगे यह आपके काम पर निर्भर करता है।

जानकारी के अनुसार फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। और आपको भारतीय नागरिक होना चाहिए, कोई भी भारतीय नागरिक इस फ्रेंचाइजी को ले सकता है। फ्रेंचाइजी लेने के इच्छुक व्यक्ति के पास आठ पासिंग सर्टिफिकेट होना चाहिए। अगर आप भी पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर पूछताछ कर सकते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें