📅 Saturday, 24 October 2026 | 04:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

वैदिक इंटरनेशनल स्कूल के हास्टल में छात्रा की रहस्यमय मौत

📅 02 December 2024, 11:49 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
वैदिक इंटरनेशनल स्कूल के हास्टल में छात्रा की रहस्यमय मौत
वैदिक इंटरनेशनल स्कूल के हास्टल में छात्रा की रहस्यमय मौत

रायगढ़ मुनादी. जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग में स्थित पटेलपाली में स्थित वैदिक इंटर नेशनल स्कूल के हास्टल में एक नाबालिग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है. उक्त मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है.  

मिली जानकारी के मुताबिक शहर के पटेलपाली में स्थित वैदिक इंटरनेशनल स्कूल के हास्टल में रहकर 12 वीं की कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा जो कि शक्ति जिले के मालखैरादा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पोती की रहने वाली थी. बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह अचानक वह बाथरूम गई थी और काफी समय तक नही लौटी जिसके बाद अन्य छात्रों ने इस मामले की सूचना प्रबंधन को दी. जिसके बाद बाथरूम का दरवाजा खोलकर देखा तो छात्रा अंदर बेहोशी के हालत में पड़ी मिली. 

इस घटना के बाद आनन-फानन में छात्रा को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक जांच में ही मौके पर मौजूद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जांच के दौरान हार्ट अटैक से छात्रा की मौत होनें की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे छात्रा की मौत के कारणों का पता चल सकेगा. 

इस संबंध में जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि छात्रा की तबियत खराब होने पर उसे उसके परिजन की उपस्थिति में एक निजी अस्पताल ले जाया गया था. जहां छात्रा की मौत हो जाने के बाद परिजन उसे गृह ग्राम कोता ले गए हैं. परिजनों के द्वारा थाने में इस मामले की सूचना नही दी गई थी. परंतु इस मामले की जानकारी लगते ही मृतका के परिजनों से संपर्क करके विधिवत कार्रवाई की जा रही है. छात्रा के शव को परिजन मालखरौदा ले गए हैं, यहां से एक टीम मौके के लिये रवाना हो गई है. उसकी उपस्थिति में पीएम होगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें