📅 Saturday, 07 November 2026 | 12:17 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +3,726.62 (+4.82%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +1,069.75 (+4.46%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹189,700 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

चक्रवात रेमल के कारण कोलकाता एयरपोर्ट 24 घंटे के लिए बंद : कई उड़ानें निलंबित

📅 26 May 2024, 09:52 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
चक्रवात रेमल के कारण कोलकाता एयरपोर्ट 24 घंटे के लिए बंद : कई उड़ानें निलंबित
चक्रवात रेमल के कारण कोलकाता एयरपोर्ट 24 घंटे के लिए बंद : कई उड़ानें निलंबित

कोलकाता.

IMD के अनुसार, चक्रवात 'रेमल' अगले कुछ घंटों में एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा और 26 मई 2024 की मध्यरात्रि के आसपास बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम बंगाल तटों के बीच एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में टकराएगा.

जब तूफान तट के करीब पहुंचेगा, तो हवा की गति 100 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है और झोंकों में 120-130 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. हालांकि, लैंडफॉल गर्म डेल्टा क्षेत्र के पास होगा, इसलिए तट पार करने के बाद तूफान तेजी से कमजोर नहीं होगा.

तूफान का भारी असर 48 घंटों तक मिजोरम, मेघायल और त्रिपुरा में होगा. कोलकाता में गंभीर चक्रवात 'रेमल' के अलर्ट के बीच शहर में बारिश शुरू हो गई है.

कई उड़ानें निलंबित

मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर मंडरा रहे चक्रवाती तूफान रेमल को देखते हुए कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र पर 26 मई को 12 बजे से 27 मई 2024 को 9 बजे तक तक उड़ान संचालन को निलंबित करने का निर्णय लिया गया है. कोलकाता हवाई अड्डा प्राधिकरण ने इसकी जानकारी दी. वहीं मौसम विभाग ने  कोलकाता में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें