IRCTC Tour Package: माँ वैष्णो देवी के दर्शन का शानदार मौक़ा.. IRCTC दे रहा शानदार पैकेज, तुरंत ले लीजिये फायदा
नई दिल्ली: देश में श्रद्धालुओ की कमी नहीं है। कई लोगों हर साल अपने पूरे परिवार के साथ धार्मिक स्थल घूमने जाते हैं। ऐसे में यदि आप भी देश के सभी धार्मिक स्थल एक साथ घूमना चाहते हैं तो IRCTC आपके लिए भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन लेकर आया है। इस टूर पैकेज में आपको देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों के भ्रमण का अवसर मिलेगा। तो आइए इस टूर पैकेज के बारे में जानते हैं।
IRCTC के इस पैकेज के तहत आपको हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर, वैष्णो देवी मंदिर और मथुरा घूमने का मौका मिलेगा। 8 रात और 9 दिन का यह पैकेज 28 अक्टूबर को पुणे से शुरू होगा। इस पैकेज में यात्री पुणे के अलावा लोनावला, कर्जत, कल्याण, वसई रोड, वापी, सूरत और वडोदरा स्टेशनों से चढ़/उतर सकेंगे।
इस टूर पैकेज के लिए टैरिफ अलग-अलग होंगे। यह यात्री द्वारा चुनी गई श्रेणी के अनुसार होगा। इस पैकेज का किराया 15,300 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू होता है। अगर आप स्लीपर कोच में बुकिंग करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 15,300 रुपये खर्च करने होंगे। थर्ड एसी की बुकिंग के लिए आपको प्रति व्यक्ति 27,200 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं सेकेंड एसी की बुकिंग के लिए आपको प्रति व्यक्ति 32,900 रुपये खर्च करने होंगे।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
What is PM Kisan Mandhan Yojana : क्या है पीएम किसान मानधन योजना? अन्नदाताओं को हर साल मिलेंगे 36 हजार रुपये-स्पेशल योजनाएं