अन्य ख़बरे

IMD Alert : अगले 72 घंटे तक महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी

Paliwalwani
IMD Alert : अगले 72 घंटे तक महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी
IMD Alert : अगले 72 घंटे तक महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी

मौसम में तेजी से बदलाव का दौर जारी है। एक तरफ पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण राजस्थान सहित हरियाणा, पंजाब और राजधानी दिल्ली में मौसम में परिवर्तन के आसार जताए गए हैं। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल सहित जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख क्षेत्र में बारिश की संभावना देखने को मिल सकती है। इसके अलावा देश में तीन मौसम सिस्टम सक्रिय होने की वजह से दक्षिणी राज्य में बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश को लेकर दक्षिणी राज्य में येलो ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके अलावा पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही मध्य प्रदेश में इसके प्रभाव नजर आ सकते हैं। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक उज्जैन में 24 घंटे के दौरान बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि अगले 24 घंटे मौसम साफ रहेगा। बैतूल, छिंदवाड़ा में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है जबकि भोपाल में मौसम साफ रहेगा तापमान में बढ़ोतरी होगी। आने वाले 3 दिनों में तापमान में भारी इजाफा देखा जा सकता है। इसके अलावा गर्म तेज हवा चलेगी। लू चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।

झारखंड में 7 अप्रैल को मौसम शुष्क बना रहेगा। दोपहर और शाम को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं जबकि राज्य के अगले 5 दिनों के दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना से इनकार किया गया है। 8 अप्रैल को पश्चिम और निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है जबकि राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश 9 अप्रैल को भी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 10 अप्रैल से 13 अप्रैल तक मौसम शुष्क बना रहेगा तापमान में भारी बढ़ोतरी देखी जाएगी। तापमान बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम प्रणाली 

मौसम प्रणाली की बात करें तो एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र पूर्वोत्तर बांग्लादेश पर बना हुआ जबकि एक अन्य चक्रवाती हवा का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे सटे बांग्लादेश पर बना हुआ। इसके कारण मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके अलावा एक रेखा छत्तीसगढ़ के मध्य भाग से होते हुए विदर्भ तेलंगना और रायलसीमा से दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है। ऐसे में दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उत्तरी पाकिस्तान पर निर्मित हुआ है। जिसके कारण सहित आसपास के क्षेत्रों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम अपडेट

  • तेलंगाना और मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
  • तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, विदर्भ, मराठवाड़ा, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और तेज़ हवाएँ चलने का अनुमान है।
  • मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और तेज़ हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।
  • ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आंधी और बिजली चमक सकती है।
  • मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही मध्य प्रदेश में इसके प्रभाव नजर आ सकते हैं। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक उज्जैन में 24 घंटे के दौरान बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि अगले 24 घंटे मौसम साफ रहेगा। बैतूल, छिंदवाड़ा में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है जबकि भोपाल में मौसम साफ रहेगा तापमान में बढ़ोतरी होगी। आने वाले 3 दिनों में तापमान में भारी इजाफा देखा जा सकता है। इसके अलावा गर्म तेज हवा चलेगी। लू चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।

राजधानी दिल्ली में मौसम में परिवर्तन

राजधानी दिल्ली में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। सुबह और शाम में ठंडी हवा चल सकती है जबकि दिन में धूप खिली रहेगी। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बावजूद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। वहीं इस सप्ताह आसमान में बादलों के आवागमन के बावजूद गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा। नई दिल्ली में दिन के वक़्त गर्मी और सुबह और शाम राहत महसूस की जा सकती है।

उत्तर प्रदेश में भी आज तेज धूप से तपिश

उत्तर प्रदेश में भी आज तेज धूप से तपिश बढ़ने वाली है अधिकतम तापमान 38% जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। फिलहाल तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहने वाला है। अगले 7 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। तेज धूप से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 41 डिग्री रिकॉर्ड किया जा रहा है। फिलहाल उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार से इनकार किया गया है। हालांकि वीकेंड पर मौसम की स्थिति में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं राजधानी दिल्ली के समीप क्षेत्रों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

राजस्थान में बारिश की संभावना से इनकार

राजस्थान में बारिश की संभावना से इनकार किया गया है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 22 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। हालांकि 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। Humidity 16 डिग्री रिकॉर्ड की जा सकती है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने की स्थिति में बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है। राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 8 और 9 को कुछ चित्रों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

उड़ीसा आंध्र मे बारिश का अलर्ट

उड़ीसा के कई जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। हीटवेव जैसी स्थिति से इनकार किया गया है। चार-पांच दिन में तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है। हालांकि उड़ीसा में फिलहाल बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में भी बारिश की संभावना जताई गई है। रायलसीमा क्षेत्रों में भी बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने अच्छी जानकारी देते हुए कहा है कि इस बार अधिक गर्मी पड़ने की संभावना नहीं है। कई क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी होगी लेकिन यह बढ़ोतरी बेहद धीमी गति से होगी। वही मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत सहित देश के कुछ हिस्से में तापमान बढ़ेगा  जरूर लेकिन इसकी गति बेहद धीमी होने वाली है। किसी भी हिस्से में फिलहाल इस सप्ताह हीटवेव की आशंका से इनकार किया गया है। वहीं पिछले महीने बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है।

महाराष्ट्र में आज हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड 

मौसम विभाग के मुताबिक उड़ीसा तेलंगना सहित महाराष्ट्र में आज हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। इसके अलावा आंधी तूफान और बिजली गिरने का सिलसिला भी जारी रहेगा। राजधानी दिल्ली सहित जम्मू कश्मीर मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव है। हरियाणा पंजाब में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम सहित अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश सहित गरज चमक की चेतावनी जारी की गई है।

इन क्षेत्रों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश सहित राजस्थान, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा सहित पश्चिम मध्य प्रदेश आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश देखने को मिली है। इसके अलावा राजस्थान और तेलंगाना में ओलावृष्टि भी देखने को मिली है।

इन क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी

उत्तर-पश्चिम भारत के राज्य में मौसम में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना से इनकार किया गया। हालांकि उड़ीसा में बारिश का दौर जारी रहेगा आंधी तूफान की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा हिमालई पश्चिम बंगाल, सिक्किम में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। 7 अप्रैल को उड़ीसा में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा तेज हवा चल सकती है। दक्षिण राज्यों में तेज हवा चलने के साथ ही तापमान में गिरावट आएगी। 5 दिन तक में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में आंधी तूफान देखने को मिल सकता है। महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

दक्षिण राज्य में बारिश की चेतावनी

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना सहित कर्नाटक केरल तमिलनाडु में भी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। इन क्षेत्रों में मध्यम बारिश की आशंका जताई गई है। तेलंगना, तमिलनाड सहित आंतरिक कर्नाटक और केरल में मौसम की स्थिति अच्छी रहेगी। उत्तरी कर्नाटक और तेलंगना में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा तेज आंधी की भी चेतावनी जारी की गई है।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News