📅 Sunday, 01 November 2026 | 10:40 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

Gold Rates Today : औंधे मुँह धड़ाम हुआ सोना, उम्मीद से ज्यादा हुआ सस्ता, जाने आज का भाव

📅 25 October 2021, 02:08 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Gold Rates Today : औंधे मुँह धड़ाम हुआ सोना, उम्मीद से ज्यादा हुआ सस्ता, जाने आज का भाव
Gold Rates Today : औंधे मुँह धड़ाम हुआ सोना, उम्मीद से ज्यादा हुआ सस्ता, जाने आज का भाव

सोने-चांदी (Gold-silver) की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है. अगर आप आज गोल्ड खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप इस समय खरीदारी कर सकते हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना (Gold price) दिसंबर वायदा भाव 102 रुपये यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 46,655 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, कल के कारोबारी दिन में यह 46,757 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बंद हुआ था.

चांदी भी हुई सस्ती

चांदी की कीमतों (Silver price) में भी गिरावट देखी गई है. दिसंबर वायदा चांदी भाव 242 रुपये और 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,744 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर है. इसके अलावा आखिरी कारोबारी दिन चांदी 60,986 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर बंद हुई थी.

यह भी पढ़े : Government sceme : इस स्कीम में कीजिए निवेश दस हज़ार प्रति माह का मिलेगा रिटर्न

यह भी पढ़े : SBI, PNB समेत कई बैंक दे रहे कमाई का मौका, सिर्फ 14 दिनों के लिए लगाएं पैसा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरा सोने का भाव

ग्लोबल मार्केट में पीलीधातु की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. इंटरनेशनल मार्केट में सोना 0.1 फीसदी गिरकर 1,758.06 डॉलर प्रति औंस हो गया है. इसके अलावा अमेरिकी सोना वायदा 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 1,758.40 डॉलर पर है. आप सोने की कीमतें अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं. आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा.

यह भी पढ़े : SBI ने किया बड़ा ऐलान : खत्म किए सभी चार्जेस, जानिए कितना होगा फायदा

सितंबर में भारत ने किया 91 टन सोने का आयात

जानकारों का मानना है कि सोने की कीमतों में गिरावट जारी रह सकती है. एमसीएक्स सोना दिसंबर वायदा दिन के लिए 46,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर सकता है. आपको बता दें भारत ने सितंबर में 91 टन सोने का आयात किया है, जबकि एक साल पहले यह 12 टन था.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें