📅 Sunday, 25 October 2026 | 10:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.56 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.65 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

SBI ने किया बड़ा ऐलान : खत्म किए सभी चार्जेस, जानिए कितना होगा फायदा

📅 16 September 2021, 08:00 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
SBI ने किया बड़ा ऐलान : खत्म किए सभी चार्जेस, जानिए कितना होगा फायदा
SBI ने किया बड़ा ऐलान : खत्म किए सभी चार्जेस, जानिए कितना होगा फायदा

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने बड़ा ऐलान किया है. बैंक ने त्योहारों से पहले कई चार्जेस खत्म कर दिए है. बैंक ने प्रोसेसिंग फीस को भी जीरो कर दिया है. त्योहारों का स्वागत करने और बाजार की भावनाओं को बढ़ावा देने के लिए SBI ने फेस्टिव बोनांजा पेश किया है. फेस्टिव सीजन में होम बॉयर्स को आसानी से लोन उपलब्‍ध कराने के लिए SBI ने क्रेडिट स्‍कोर लिंक्‍ड होम लोन पेश किया है. इसमें ग्राहकों को महज 6.70 फीसदी सालाना के शुरुआती ब्‍याज दर पर होम लोन मिलेग, जिसमें लोन रकम की कोई सीमा नहीं. एसबीआई ने होम लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस में पूरी तरह छूट दे दी है.

बैंक ने कहा कि इससे पहले 75 लाख रुपये के होम लोन पर ग्राहकों को 7.15 फीसदी का ब्याज देना होता था. फेस्टिव ऑफर्स की शुरुआत के साथ ग्राहक अब किसी भी राशि के लिए 6.70 फीसदी की न्यूनतम दर पर होम लोन प्राप्त कर सकता है. इसका मतलब ग्राहकों को पहले की तुलना में 45 बेसिस प्वाइंट कम ब्याज पर होम लोन मिलेगा.

क्रेडिट स्कोर लिंक्ड होम लोन

अपनी तरह की पहली पहल में एसबीआई केवल 6.70 फीसदी पर क्रेडिट स्कोर लिंक्ड होम लोन प्रदान कर रहा है. इसके तहत ग्राहक कितने अमाउंट तक का लोन ले सकता है. जिस कस्‍टमर का क्रेडिट स्‍कोर जितना अच्‍छा होगा, उसके लिए होम लोन उतना ही सस्‍ता पड़ेगा. इसके अलावा, नॉन-सैलरीड उधारकर्ता के लिए लागू ब्याज दर सैलरीड उधारकर्ता पर लागू ब्याज दर से 15 बीपीएस अधिक थी. SBI ने सैलरी और नॉन-सैलरी उधारकर्ता के बीच के इस अंतर को हटा दिया है.

8 लाख रुपये की होगी बचत

एसबीआई के मुताबिक, सभी लोन अमाउंट पर ब्याज दर एक समान रखने से ग्राहकों को ब्याज दर में भारी बचत होगी. इस ऑफर से 30 साल के लिए 75 लाख रुपये के लोन पर 8 लाख रुपये तक ब्‍याज की बचत होगी. एसबीआई के प्रबंध निदेशक (रिटेल और डिजिटल बैंकिंग) सी.एस. सेट्टी ने कहा, हमें अपने संभावित होम लोन ग्राहकों के लिए फेस्टिव ऑफर लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है. आम तौर पर, रियायती ब्याज दरें एक निश्चित सीमा तक के लोन के लिए लागू होती हैं और उधारकर्ता के पेशे से भी जुड़ी होती हैं. इस बार, हमने ऑफर को अधिक समावेशी बना दिया है और ऑफर उधारकर्ताओं के सभी वर्गों के लिए उपलब्ध हैं, भले ही लोन अमाउंट और उधारकर्ता का पेशा कुछ भी हो.

ये भी पढ़े : MUTUAL FUND INVESTMENT : निवेश से पहले इन 8 बातों का रखें ध्यान, वरना सकता है नुकसान

यह भी पढ़े : Multibagger Stock : IRCTC ने एक साल में 120% रिटर्न दिया, आने वाले समय में 5000 तक पहुंच सकता है

बैलेंस ट्रांसफर कराने वालों को भी मिलेगा फायदा

6.70 फीसदी होम लोन ऑफर बैलेंस ट्रांसफर के मामलों पर भी लागू होगा. हमारा मानना ​​है कि त्योहारी सीजन में जीरो प्रोसेसिंग चार्ज और रियायती ब्याज दरें, घर खरीदारों और अधिक किफायती बना देंगी. प्रत्येक भारतीय के लिए बैंकर होने के नाते हम सभी के लिए घर दिलाकर अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें