📅 Tuesday, 13 October 2026 | 06:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,033.78 ▲ +561.48 (+0.77%) • निफ्टी 50: 22,721.95 ▲ +201.55 (+0.89%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,460 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,100 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

ड्रग्स माफिया : 47 करोड़ रुपए से ज्यादा की नशीली गोलियां बरामद

📅 09 September 2023, 10:12 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ड्रग्स माफिया : 47 करोड़ रुपए से ज्यादा की नशीली गोलियां बरामद
ड्रग्स माफिया : 47 करोड़ रुपए से ज्यादा की नशीली गोलियां बरामद

गुवाहाटी :

असम में सुरक्षा एजेंसियों को ड्रग्स माफिया के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने असम के कछार जिले में एक ट्रक में 47 किलोग्राम मेथमफेटामाइन टैबलेट (4.70 लाख टैबलेट) की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्‍त टैबलेट की वैश्विक अवैध बाजार में कीमत 47 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

कई दिनों से रखी जा रही थी निगरानी 

निदेशालय के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ड्रग्स की इस खेप को एजेंसी ने 7 सितंबर को जब्त किया था। अधिकारी ने कहा खुफिया जानकारी के आधार पर, खेप का पता लगाने के लिए 10 से 13 दिन तक निगरानी रखी गई। डीआरआई टीम ने 7 सितंबर 2023 को ड्रग्स ले जा रहे एक ट्रक को रोका। गहन निरीक्षण और जांच करने पर डिब्बों में बड़ी मात्रा में ड्रग्स छिपा हुआ पाया गया।

मामले की जांच जारी 

अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपी व्यक्तियों को एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब मामले की आगे की जांच जारी है। इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।  

वहीं इससे पहले अगस्त महीने में करीमगंज जिले में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान के दौरान 4 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई थी। पुलिस ने 50 साबुन के बक्सों में छिपा हुआ 768 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया था। इसके साथ ही वाहन चला रहे ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया था।  

इनपुट - आईएएनएस  

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें