📅 Thursday, 22 October 2026 | 08:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,249.39 ▼ -603.51 (-0.82%) • निफ्टी 50: 22,687.65 ▼ -201.25 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹204,600 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

रास्ता बंद कर अकेली महिला को आए दिन दबंग देते है धमकी

📅 18 October 2023, 12:36 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रास्ता बंद कर अकेली महिला को आए दिन दबंग देते है धमकी
रास्ता बंद कर अकेली महिला को आए दिन दबंग देते है धमकी

कौशांबी : 

पिपरी थाना क्षेत्र के औधन गांव में आम रास्ते को बंद कर दबंग मनमानी पर उतारू है. जिससे अकेली महिला के आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है. कई बार मामले की शिकायत थाना और पुलिस चौकी में महिला ने की लेकिन न्याय नहीं मिल सका. महिला बच्चों के साथ घर में अकेले रहती है. पति रोजगार के चक्कर में दिल्ली में है. महिला से झगड़ा की जानकारी मिलते ही कुछ दिन पहले वह गांव लौट आया है. इसी बीच उसके पिता बीमार हो गए और उनकी मौत हो गई. जिससे उसे कुछ दिनों से गांव में रहना पड़ा है. जबकि महिला के साथ झगड़ा लड़ाई करने वाले दबंग संख्या बल में भारी है. जिससे आए दिन अकेली महिला के साथ जुल्म ज्यादती कर दबंग अपना अधिकार जमाना चाहते हैं.

दोनों पक्ष एक बिरादरी के है, मामले को लेकर बिरादरी के लोगों ने भी समझौता पंचायत किया. पुलिस चौकी में भी दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद पुलिस ने समझौता पत्र लिखवा कर दोनों के विवाद का निस्तारण कर दिया. लेकिन उसके बाद भी दबंग पक्ष रास्ता बंद कर फिर विवाद उत्पन्न कर रहा है. रास्ता खोलने की मांग करने वाली अकेली महिला को जान से मारने की धमकी दी जा रही है.

नारी सुरक्षा और नारी सम्मान की बात करने वाली पुलिस भी महिला के मदद को आगे नहीं दिखाई पड़ रही है. मामले को थाना पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है. जिससे तनाव की स्थिति बनी हुई है. इस वक्त जमीन के बिवाद मे आये दिन खून खराबा वा हत्याएं हो रही है. ज्यादातर तो चौकी थाना पुलिस की लापरवाही के चलते घटनायें होती है. पुलिस अधिकारियों को मामले को गंभीरता से लेकर आम रास्ते के विवाद को खत्म करते हुए दबंग पर कार्यवाही किए जाने की जरूरत है.

जानकारी के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के औधन गांव मे शनिवार को दबंग उमेश केशरवानी के चबूतरे पर उमेश के छोटे भाई राकेश के बच्चे व मोहल्ले का एक बच्चा आपस मे खेल रहे थे. जो एक दूसरे के ऊपर मेट्टी फेंक रहे थे. अचानक उमेश की लड़की आ गई और मिट्टी उसके ऊपर पड़ गई. बस इतने मे दबंग उमेश केशरवानी व श्री राम केशरवानी एवं राकेश केशरवानी पीड़ित बेबी केशरवानी पत्नी अनिल पर आग बबूला हो गए गाली गलौज करने लगे. उसे धमकी देने लगे और बिरादरी की पंचायत मे छोड़े गए रास्ते को खोदकर दबंग बंद करने लगे.

महिला ने जब मना किया तो दबंग जान से मारने की धमकी देने लगे. अकेली महिला के रास्ते को बंद करने वाले दबंग पर थाना पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है. जिससे दबंग के हौसले बुलंद हैं. मिशन शक्ति की बात करने वाली पुलिस भी महिला को न्याय दिलाने के लिए आगे कदम नहीं बढ़ा रही है. आए दिन मिशन शक्ति के कानून का पाठ पुलिस आम जनता को पढ़ा कर जागरूक करने का प्रयास कर रही है. लेकिन जब महिलाओं पर अत्याचार होता है. तो मिशन शक्ति की पुलिस न्याय करने के लिए सामने नहीं दिखाई पड़ती है.

राकेश दिवाकर पत्रकार

9658518828

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें