📅 Wednesday, 04 November 2026 | 12:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,900 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
नाथद्वारा

प्रभु श्रीनाथजी की नगरी में हनुमान मंदिर में संकीर्तन व सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हुआ

📅 30 January 2025, 10:20 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रभु श्रीनाथजी की नगरी में हनुमान मंदिर में संकीर्तन व सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हुआ
प्रभु श्रीनाथजी की नगरी में हनुमान मंदिर में संकीर्तन व सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हुआ

नाथद्वारा. प्रभु श्रीनाथजी की नगरी में रिसाला चौक के निकट झाड़न वाला अखाड़ा के हनुमानजी मंदिर में श्री राम धुन संकीर्तन व सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ मंगलवार रात्रि को संपन्न हुआ. संगठित हिन्दू, सशक्त भारत परिवार की ओर से प्रति मंगलवार को होने वाले सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन रिसाला चौक के निकट झाड़न अखाड़ा परिसर में स्थित प्राचीन अखाड़े में किया गया. 

संगठन के संस्थापक अध्यक्ष श्री नीरज शर्मा ने पालीवाल वाणी को बताया कि एक वर्ष से भी अधिक समय से नगर के अलग-अलग हनुमान मंदिरों में प्रत्येक मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा हैं. इसी कड़ी में दिनांक 28 जनवरी को व्यायामशाला में 92 वें सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया.

संकीर्तन व हनुमान चालीसा पाठ के दौरान श्रद्धालु बारिश से भीगकर आनंद से सराबोर हुए. सामूहिक पाठ में अखाड़े के उस्ताद कमल गुर्जर, रमाकांत गुर्जर, सुरेंद्र कुमावत, प्रेमनारायण माली, हेमंत पालीवाल, हेमंत मीणा, रमेश दशोरा, सुभाष सनाढ्य, विजय भील, देवराज प्रजापत, भूपेश भील, भावेश भील, प्रेम भील, राजेश कीर, लक्ष्य सेन व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे. आप सभी से सादर अनुरोध है कि प्रति मंगलवार को संगठित हिन्दू, सशक्त भारत परिवार की ओर से होने वाले सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में अपनी गरिमापूर्ण मौजूदगी दर्ज कराकर धर्म लाभ अवश्य लीजिए.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें