📅 Monday, 28 September 2026 | 05:31 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,200 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
नाथद्वारा

कोरोना के चलते नाथद्वारा क्षेत्र में कर्फ्यू

📅 30 July 2020, 02:31 PM • ✍️ Nanalal Joshi, Narendra Paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कोरोना के चलते नाथद्वारा क्षेत्र में कर्फ्यू
कोरोना के चलते नाथद्वारा क्षेत्र में कर्फ्यू

नाथद्वारा। प्रभु श्रीनाथजी की नगरी में विगत 4 माह राजी-खुशी निकलने के बाद नगर में कोरोना वायरस तेज गति से फैल रहा है। नाथद्वारा नगर की बात करे तो विगत 4 दिन से नगर में कोरोना के केस में लगातार बढोत्तरी होती जा रही थी। इसी क्रम में बुधवार रात्रि 9 बजे की जांच रिपोर्ट ने सम्पूर्ण नाथद्वारा को हिला कर रख दिया। गुरूवार सुबह आई इस रिपोर्ट में नगर के 20 लोग कोरोना पॉजिटिव आ गये है। जिसमें बच्चे सहित 18 पुरूष है तथा 2 महिला शामिल है। कोरोना पॉजिटिवों के उम्र की बात करे तो पुरूषों में 22, 70, 33, 60, 35, 60, 42, 30, 43, 85, 78, 59, 45, 3, 54, 22, 53 व 37 उम्र के है, वही 2 महिला है जिनकी उम्र 19 व 63 है। जैसे ही कोरोना पॉजिटिवों की सूचना नगर के लोगों को मिली तो प्रशासन सहित पुरे नगर में हंडकम्प मच गया ओर प्रशासन ने पुरे नाथद्वारा नगर में कर्फ्यू लगा दिया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें