📅 Monday, 26 October 2026 | 03:22 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,437.26 ▲ +313.43 (+0.43%) • निफ्टी 50: 22,717.05 ▲ +117.05 (+0.52%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,150 • 🥈 चांदी (1kg): ₹201,200 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
नाथद्वारा

पालीवाल अल्प बचत समिति की वार्षिक बैठक संपन्न : 25 फरवरी को यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन

📅 15 January 2024, 01:39 PM • ✍️ देवकिशन पालीवाल • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल अल्प बचत समिति की वार्षिक बैठक संपन्न : 25 फरवरी को यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन
पालीवाल अल्प बचत समिति की वार्षिक बैठक संपन्न : 25 फरवरी को यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन

नाथद्वारा :

पालीवाल अल्प बचत समिति की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें राष्ट्रीय कवि श्री गिरीश विद्रोही पालीवाल चौबीस श्रेणी नाथद्वारा के मुख्य आतिथ्य में गिरिराज परिक्रमा मुख्य गेट के पास छतरी गार्डन मे आयोजित की गई. 

जिसमें सर्वश्री उदयलाल पालीवाल सेवा निवृत्त मंदिर मंडल, किशन लाल पालीवाल, राजेश पालीवाल और ओमप्रकाश जोशी की श्रेष्ठ उपलब्धियों पर सम्मान किया गया. समिति के अध्यक्ष रमेश पालीवाल, महामंत्री इंद्र लाल पालीवाल, ओम प्रकाश पालीवाल ने समिति की जानकारी और भावी योजनाओं के बारे में विस्तार में बताया और डॉ तन्मय पालीवाल, उमेश पुरोहित ने आभार व्यक्त किया. 

25 फरवरी 2024 को पालीवाल समाज चौबीस श्रेणी द्वारा आयोजित यज्ञोपवीत संस्कार हेतु समिति ने पूर्ण सहयोग की भावना व्यक्त की. कार्यक्रम में भरत पालीवाल, राजेश पालीवाल, राधेश्याम पालीवाल, गिरिराज पालीवाल, विष्णु पालीवाल, गोपाल पालीवाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. उक्त जानकारी समाजसेवक पंड़ित वीरभान लाल जोशी ने पालीवाल वाणी को दी.

देवकिशन पालीवाल

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें