📅 Wednesday, 04 November 2026 | 03:58 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,040 • 🥈 चांदी (1kg): ₹184,300 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
मुम्बई

रैली में उद्धव ठाकरे बोले, कटप्पा को जनता नहीं करेगी माफ

📅 06 October 2022, 01:05 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रैली में उद्धव ठाकरे बोले, कटप्पा को जनता नहीं करेगी माफ
रैली में उद्धव ठाकरे बोले, कटप्पा को जनता नहीं करेगी माफ

मुंबई : मुंबई के दादर स्थित ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला बोला। ठाकरे ने शिंदे को "देशद्रोही" कहा। ठाकरे ने सभा में कहा कि ये गद्दी उनके शिवसैनिकों की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो किया वो सही नहीं किया। उद्धव ने कहा कि भाजपा ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा और उसे सबक सिखाने के लिए मैंने कांग्रेस और राकांपा के साथ गठबंधन किया। शिवसेना प्रमुख ने कहा, "शिवसैनिकों को धमकाने का काम शुरू हो गया है। लेकिन अगर आप शिवसैनिकों के साथ अन्याय करेंगे तो वे इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।" उन्होंने कहा कि इस बार का 'रावण' अलग है।

इस बार का रावण 50 खोके वाला है

ठाकरे ने कहा कि इस बार का रावण 50 खोके वाला है। विधायकों को पाला बदलने के लिए 50 करोड़ रुपये की कथित पेशकश का जिक्र करते हुए, उद्धव ने कहा: “इस साल का रावण अलग है। रावण के 10 सिर हुआ करते थे। लेकिन इस रावण के पास 50 हैं।" उन्होंने समर्थकों का आभार जताते हुए कहा, "शिवसेना का क्या होगा? यहां की भीड़ को देखकर अब सवाल यह है कि - देशद्रोहियों का क्या होगा? सब इकट्ठे हो गए हैं। हर साल की तरह इस बार भी रावण जलेगा। लेकिन इस बार रावण अलग है।" ठाकरे ने आगे कहा यहां एक भी व्यक्ति पैसा लेकर नहीं आया है। ये वफादार सैनिक हैं। हर साल की तरह रावण दहन होगा, लेकिन इस बार हमारे पास अलग-अलग रावण हैं। रावण के 10 सिर हैं। लेकिन यह रावण (शिंदे) के पास 50 हैं। मुखिया नहीं हैं, लेकिन वे खोक हैं।

कटप्पा को जनता माफ नहीं करने वाली है

दशहरा के मौके पर ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में आयोजित मेगा रैली में उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि कटप्पा को जनता माफ नहीं करने वाली है। उन्होंने कहा कि शिवसैनिकों की गद्दी पर सिर्फ एक शिवसैनिक का ही अधिकार रहने वाला है। ठाकरे ने कहा कि गद्दारों को गद्दार ही कहा जाएगा। ये बात सभी को पता होनी चाहिए शिवसेना की गद्दी मेरे शिवसैनिकों की है। उद्धव ने शिंदे पर बड़ा प्रहार करते हुए आगे कहा ये लोग शिवसेना का नाम चुराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ये लोग सिर्फ कुछ समय के लिए ही कुर्सी पर रहने वाले हैं। इनका कोई भविष्य नहीं है। मैं हिंदू हूं, किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है, झुकने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा मेरा नाम सिर्फ उद्धव ठाकरे नहीं है, बल्कि मैं उद्धव बालासाहेब ठाकरे हूं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें