📅 Sunday, 01 November 2026 | 07:48 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
मुम्बई

शेयर मार्केट के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का निधन

📅 14 August 2022, 11:41 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शेयर मार्केट के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का निधन
शेयर मार्केट के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का निधन

मुंबई : दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का रविवार सुबह 62 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. CNN News18 के मुताबिक राकेश झुनझुनवाला कई स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे और कुछ सप्ताह पहले उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. आखिरी बार अकासा एयर के लॉन्च पर वह देखे गए थे. स्वास्थ्य बिगड़ने पर झुझुनवाला के परिजन उन्हें रविवार सुबह अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने अंतिम सांसें लीं. मिडास टच वाले निवेशक को भारत का वॉरेन बफे कहा जाता था.

एक ट्रेडर होने के साथ चार्टर्ड एकाउंटेंट भी थे, और देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक थे.राकेश झुनझुनवाला हंगामा मीडिया और एप्टेक के अध्यक्ष होने के साथ साथ वाइसरॉय होटल्स, कॉनकॉर्ड बायोटेक, प्रोवोग इंडिया और जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के निदेशक भी थे. हाल ही में उन्होंने आकासा एयरलाइंस लाॅन्च की थी. अरबपति निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने 40% हिस्सेदारी के लिए अकासा एयर में 50 मिलियन डॉलर का निवेश किया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राकेश झुनझुनवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘राकेश झुनझुनवाला एक अदम्य साहस वाले व्यक्ति थे, जीवन से भरपूर, मजाकिया और व्यावहारिक. वह अपने पीछे वित्तीय दुनिया में एक अमिट योगदान छोड़ गए हैं. वह भारत की प्रगति के प्रति भी बहुत भावुक थे. उनका जाना दुखद है. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ॐ शांति.’

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें