📅 Saturday, 31 October 2026 | 01:18 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
मुम्बई

अमिताभ का बड़ा फैसला : "मैं अंगदान का संकल्प ले चुका हूं"...

📅 01 October 2020, 03:04 AM • ✍️ Devakishan paliwal-Nandkishore Purohit • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अमिताभ का बड़ा फैसला :  "मैं अंगदान का संकल्प ले चुका हूं"...
अमिताभ का बड़ा फैसला : "मैं अंगदान का संकल्प ले चुका हूं"...

मुम्बई । अमिताभ बच्चन ने 77 साल की उम्र में एक नेक पहल करते हुए अंगदान करने का संकल्प लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने मंगलवार देर रात ट्वीट कर दी। उन्होंने एक फोटो भी शेयर किया है, उनके कोट पर हरे रंग का रिबन लगा है, जो कि अंगदान के संकल्प का प्रतीक है। बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, "मैं अंगदान का संकल्प ले चुका हूं...इसकी पवित्रता दिखाने के लिए हरे रंग का रिबन लगाया है।" रोजाना 15 घंटे काम कर रहे, अमिताभ ने बुधवार सुबह एक दूसरे ट्वीट में बताया कि वे पेंगोलिन मास्क पहनकर काम पर जा रहे हैं और रोजाना 15 घंटे काम कर रहे हैं। इस ट्वीट के साथ भी उन्होंने अपना एक फोटो शेयर किया। अमिताभ इन दिनों केबीसी के नए सीजन में नजर आ रहे हैं।

●  1 दिन 4 फिल्मों की शूटिंग की थी 

अमिताभ भले ही 77 साल हो गए हों, लेकिन इस उम्र और कोरोना दौर के बावजूद वे बेहद सक्रिय हैं। 13 सितंबर को लिखे अपने ब्लॉग में उन्होंने लिखा था, "काम के लिए सबसे अच्छे दिन वे होते हैं, जब बाकी सब आराम कर रहे होते हैं। रविवार। 4 फिल्में, 3 शॉर्ट फिल्में, 6 क्रोमा शूट, स्टिल के 2 सेट। जी हां।"

●  सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही 

अमिताभ के अंगदान करने के फैसले के बारे में जानकारी मिलने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर तारीफ की। कई लोगों ने अपना सर्टिफिकेट शेयर करते हुए बताया कि वे भी अंगदान का संकल्प ले चुके हैं।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Devakishan paliwal-Nandkishore Purohit...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें